खाते ही रह जायेंगे घर वाले जब आप बनाएंगी जायकेदार भिंडी बेसन मसाला
जी हाँ भिन्डी की सब्जी तो आपको भी पसंद होगी ही तो क्यों ना उसे स्पेशल तरीके से ही बनाया जाये तो आइये आज हम आपको सिखाते है जायकेदार भिंडी बेसन मसाला बनाना।
सामग्री
1 किग्रा भिंडी
नमक स्वादानुसार
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च
1 छोटा चम्मच गरम मसाला
1/2 छोटा चम्मच अमचूर
1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
2 छोटे चम्मच बेसन
तलने के लिए तेल
2 हरी मिचें लम्बाई में कटी
बनाने की विधि-
भिंडी साफ करके दोनों किनारों से काट कर चार-चार फांकें करें। चौडी प्लेट में फैलाकर नमक, लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर बुरकें। इसी तरह सारी भिंडियों पर सूखा बेसन बुरकें। भिंडियों के दो हिस्से करें। कडाही में तेल गर्म करें। धुआं निकलने लगे तो एक हिस्सा भिंडियां डालें। कांटे से हिलाती रहेँ। ध्यान रहे भिंडियां एक-दूसरे के साथ चिपके नहीं। सुनहरी और कुरकुरी होने पर तेल से निकालें और बाकी बची दूसरा हिस्सा भिंडियां डालें। हरी मिर्चो से सजाकर चपाती या परांठे के साथ गर्म-गर्म कुरकुरी भिंडी परोसें।





