क्‍या चीन के दबाव में हांगकांग ने भारतीयों के लिए खत्‍म की फ्री वीजा स्‍कीम

चीन के तहत आने वाले हांगकांग ने न्‍यू ईयर पर भारतीयों को एक दिल तोड़ने वाली खबर दी है। हांगकांग ने भारतीयों के लिए वीजा-ऑन-अराइवल या बिना वीजा के एंट्री को बंद करने का फैसला किया है। हांगकांग के इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

23 जनवरी से यह बात रखें ध्‍यान

इस साइट की ओर से जारी बयान में कहा गया है, ’23 जनवरी 2017 से भारतीयों के प्री-अराइवल रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा। भारतीयों के लिए प्री-अराइवल रजिस्‍ट्रेशन की ऑनलाइन सर्विस को शुरू कर दिया गया है।’

वेबसाइट पर लिखा है, ‘भारतीयों को अब प्री-अराइवल रजिस्‍ट्रेशन ऑनलाइन प्रॉसेस पहले ही पूरी करनी जरूरी है।

हांगकांग स्‍पेशल एडमिनिस्‍ट्रेटिव रीजन (एचकेएसएआर) में अब प्रवेश करने के लिए और फ्री वीजा हासिल करने के लिए पहले से अप्‍लाई करना होगा और यह अनिवार्य होगा।’

14 लाख भारतीयों पर होगा असर

एक जानकारी के मुताबिक इससे करीब पांच लाख भारतीयों के प्रभावित होने की आशंका है। ये वे भारतीय हैं जो या तो सिंगापुर घूमने आते हैं या फिर बिजनेस के लिए इस देश को पसंद करते हैं।

हांगकांग के इस नए आदेश से पहले भारतीय 14 दिन तक बिना वीजा के पासपोर्ट के साथ रह सकते थे।

कहा जा रहा है कि हांगकांग में शरण लेने वाले भारतीयों की संख्‍या में इजाफा होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। लेकिन विशेषज्ञ इसे चीन के दबाव में लिया गया फैसला बता रहे हैं।

Back to top button