श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

मछुआरों को आज गिरफ्तारश्रीलंका की नौसेना ने समुद्र में मछली पड़कने के लिए गये 12 भारतीय मछुआरों को आज गिरफ्तार किया। श्रीलंका सेना ने इन्हें अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा से गिरफ्तार किया।

राज्य मछुआरा विभाग के अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तार किये गये मछुआरे तमिलनाडु के रामेश्वरम जिले के पंबन के रहने वाले हैं। रामेश्वरम के मछुआरों संगठनों के नेताओं ने लगातार मछुआरों की हो रही गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है।

गौरतलब है कि श्रीलंकाई तटरक्षक बलों ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में कल सात भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर दो नावों को जब्त कर लिया था। गिरफ्तार किये गये मछुआरे पुड्डुकोट्टई जिले के कोट्टईपट्टिनम गांव के रहने वाले थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button