क्वार्टर फाइनल में पहुचकर साइना ने ताने मारने वाले को ऐसे दिया जवाब

भारत की मशहूर स्टार महिला बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने मकाऊ ओपन सीरीज में इंडोनेशिया की दिनार दयाह ऑस्टिन को हराकर मकाऊ ओपन क्वार्टर फाइनल में पहुँच गयी है. बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने गुरुवार को इंडोनेशिया की दिनार दयाह ऑस्टिन को एक घंटे दो मिनट में 17-21, 21-18, 21-12 से मात देकर मकाऊ ओपन क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. वही साइना पर ताने कसने वालो पर भी साइना ने पलटवार कर ट्विटर पर जवाब दिया है.badminton-player_

आपको बता दे कि बुधवार को खेले गए अपने पहले मुकाबले में साइना को जीत के लिए बहुत मशक्कत करना पड़ी थी. जिसमे घंटे तीन मिनट तक मुकाबला चला था. जिसके बाद एक ट्विटर हैंडल ने साइना पर ताने मारते हुए कहा था कि बिना रैंकिंग वाले खिलाड़ियों मे हारना साइना के लिए नई कूल बात है.
 
साइना नेहवाल ने इस बात का पलटवार करते हुए ट्विटर के जरिये जवाब दिया जिसमे साइना ने ट्वीट किया है कि मेरे प्यारे प्रोफेशनल बैडमिंटन प्लेयर, घुटने की सर्जरी के बाद वर्ल्ड के बेहतरीन प्लेयर का खेल दिखाने के लिए कितना वक्त लगता है. मुझे लगता है कि एक महीना तो बिल्कुल भी नहीं. ज्ञात हो कि साइना ने इंडोनेशिया की ऑस्टिन से अपना पहला सेट गंवा दिया था. किन्तु बाद में बेहतरीन वापसी करते हुए दो गेम में बढ़त बनाते हुए जीत हासिल  की.

Back to top button