क्लीन बोल्ड के बाद बॉउंड्री पर नहीं, हर गेंद पर रन बनाने में लगे हैं तेजस्वी

पटना. क्लीन बोल्ड का बदला लेने का कोई भी मौका तेजस्वी अपनी नई पारी में नहीं छोड़ रहे। गेंद बॉउंड्री पार नहीं जाए कोई बात नहीं, लेकिन हर गेंद पर रन आता रहे इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं। गेंद चाहे जदयू की ओर से आए या फिर भाजपा की ओर से हर गेंद पर तेजस्वी अपना बैट चला रहे हैं। हां जदयू की गेंद पर तेजस्वी का बल्ला थोड़ा तेज घूम रहा है, क्योंकि पिछली पारी में वे इसकी ही गेंद क्लीन बोल्ड हो गए थे। हमला का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे…
क्लीन बोल्ड के बाद बॉउंड्री पर नहीं, हर गेंद पर रन बनाने में लगे हैं तेजस्वी
 
– बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को सीएम नीतीश कुमार पर हमला किया है। 
– सीएम से तेजस्वी ने पूछा है कि किसी छात्र का शोध पेपर अपने नाम से छापना कौन सी नैतिकता है?
– नैतिकता का निर्धारण अपनी सहूलियत से करने पर आपकी अंतरात्मा क्या बोलती है? 
– आद्री की ओर से प्रकाशित एक पुस्तक को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के संदर्भ में तेजस्वी का ये बात कहा है। 

ये भी पढ़े: इस मुस्लिम नेता ने PM मोदी की जमकर तारीफ, कहा- नरेंद्र मोदी अल्लाह का अवतार हैं

तेजस्वी के निशाने पर नीतीश 
– दिल्ली हाईकोर्ट ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को कॉपीराइट के एक मामले में राहत देने से इन्कार कर दिया है।
– कोर्ट ने सीएम नीतीश पर 20,000 रुपये का जुर्माना लगाया है।
– जेएनयू के पूर्व शोधकर्ता अतुल कुमार सिंह ने दिल्ली हाई कोर्ट में दायर अपनी याचिका में कहा था कि पटना के एशियन डेवलपमेंट रिसर्च इंस्टीट्यूट के सचिव शैबल गुप्ता ने अपनी किताब में उसके द्वारा किए गए शोध को इस्तेमाल किया है। यह कॉपीराइट का उल्लंघन है।
-याचिकाकर्ता का तर्क था कि चूंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किताब का विमोचन किया था, इसलिए उन्हें भी मामले में पक्षकार बनाया जाए।

Back to top button