क्रिसमस tree स्नैक्स की आसान रेसिपी जानकर पार्टी को बनाएं शानदार

हर साल क्रिसमस पार्टी पर आप सोचती हैं कि घर पर ऐसा क्या बनाएं कि मेहमान और घर वाले सब खुश हो जाएं। ये तो हर कोई चाहता है कि क्रिसमस पार्टी शानदार हो और सभी पार्टी के बाद यही कहें कि रेस्टोरेंट से भी ज्याजा जायकेदार खाना उन्हें इस पार्टी में खाने को मिला। वैसे खाने का स्वाद और खाने को पेश करने और उसे बनाने का तरीका सब आपस में जुड़े हुए हैं। आप खाना कितना भी स्वाद बना लें लेकिन अगर वो दिखने में शानदार नहीं तो उसका स्वाद कम हो जाता है। इसलिए इस साल आप क्रिसमस पर अपने घर पर ये खास breadsticks स्नैक्स बनाकर मेहमानों को serve करें। ये दिखने में भी अच्छे हैं और ये सिर्फ tasty ही नहीं बल्कि healthy भी हैं। क्रिसमस पर थीम पार्टी के साथ-साथ अगर आप क्रिसमस थीम स्नैक्स भी खिलाएंगी तो हर साल मेहमान पार्टी करने आपके घर ही आएंगें। मेहमानों के रूप में Santa Claus भी आपके घर पर खूब सारे तोहफे लेकर आएगा। तो इंतज़ार किस बात का आइए जल्दी से ये क्रिसमस tree स्नैक्स की आसान रेसिपी जान लीजिए क्यों कि इस साल आप पार्टी में इसे जरूर बनाना चाहेंगीं।
क्रिसमस tree स्नैक्स की सामग्री
- पालक- 250 ग्राम
- चीज़ (cheese)- 100 ग्राम
- लहसून- 2-3 कलियां (पेस्ट)
- प्याज- 1/2 कद्दूकस किया हुआ
- नमक- स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच
- Italian seasoning- 1 चम्मच
- पनीर- 200 ग्राम (हाथ से बारीक मैश कर लें)
- मोजेरिला (mozerella)- 200 ग्राम
- मक्खन- 2 चम्मच
- Garlic salt- 1 चम्मच
- मैदा- 200 ग्राम
- पानी- आवश्यकतानुसार
क्रिसमस tree स्नैक्स की विधि
- सबसे पहले आप मैदे में नमक एक चम्मच तेल और पानी डालकर इसे गूंथ लें और इसे एक तरफ ढककर रख दें।
- क्रिसमस tree स्नैक्स बनाने के लिए सबसे जरूरी है इसकी स्टफिंग और इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल में पालक को बारीक काटकर अच्छे से धो लें।
- अब आप इसमें ऊपर लिखी सारी सामग्री एक-एक करके डालें। यानि पालक में आप मैश किया हुआ पनीर,चीज़, लहसून का पेस्ट, प्याज, काली मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, italian seasoning, मोजेरिला, garlic salt और स्वाद के हिसाब से नमक डालकर सबको अच्छे से मिक्स कर लें। अब आप इसे ढक के कुछ देर के लिए एक तरफ रख दें।
- Oven को 400c पर preheat कर लें।
- मैदे की लोई बनाकर उसे त्रिकोनी शेप में बेल लें। ध्यान रहे दो बराबर त्रिकोनी शेप की अलग-अलग लोइयां बेलें।
- अब एक त्रिकोण शेप की बेली हुई लोई पर आप क्रिसमस tree स्नैक्स की स्टफिंग के लिए बनाया गया मिश्रण उसमें डालकर फैलाएं।
- फिर आप दूसरी लोई जो आपने त्रिकोण शेप की बेलकर रखी है उसे आप स्टफिंग के ऊपर रखकर उसे ढक दें।
- अब आप इसके किनारों को अच्छे से चिपका लें ताकि स्टफिंग बाहर ना निकले।
- क्रिसमस tree स्नैक्स बनाने के लिए आप चाकू की मदद से जैसा पिक्चर में दिखाया गया है वैसे इसे कट करें और फिर अपने हाथों से इसे थोड़ा सा twist कर दें।
- इसी तरह से जब सब स्नैक्स twist हो जाएं तब आप इसे ओवन में 20-25 मिनट के लिए रख दें।
- जब ये ब्राउन हो जाए तब आप इसे oven से बाहर निकाल लें और इस पर ब्रश से मक्खन लगाएं।
- आपके क्रिसमस tree स्नैक्स तैयार हैं। इन्हें आप अपने मेहमानों के साथ खाएं और जमकर पार्टी का मज़ा उठाएं।





