क्रिकेट मैदान पर चले लात-घूंसे, बचाने आए खिलाड़ी का सिर फोड़ा

बphpThumb_generated_thumbnail (11)रमूडा। क्रिकेट के मैदान में दो टीमों के खिलाड़ी आमने-सामने हो गए और एक दूसरे पर हमला कर दिया। जुबानी जंग से शुरू हुआ मामला हाथापाई तक जा पहुंचा। घटना बरमूडा में चैंपियंस ऑफ चैंपियन टूर्नामेंट के फाइनल के दौरान हुई। घटना के बाद दोषी खिलाड़ी पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।

 
विलोकट्स और क्लीवलैंड के बीच फाइनल मैच के दौरान क्लीवलैंड के विकेटकीपर जेसन एंडरसन ने विलोकट्स के बल्लेबाज जॉर्ज ओ ब्रायन को मुक्का मार दिया। इस पर बल्लेबाज ने घूमकर विकेटकीपर के सिर पर मारने के लिए अपना सिर घूमाया। इस पर अन्य खिलाड़ी दोनों को छुड़ाने के लिए दौड़े लेकिन एंडरसन नहीं रूके और उन्होंने ब्रायन पर हमला जारी रखा।

 
इस झगड़े में क्लीवलैंड के आरोन एडम्स बीच में आ गए और उनके सिर पर बल्ले से चोट लग गई। सिर पर चोट लगने के बाद एडम्स वहीं गिर गए। विवाद बढ़ने पर अन्य खिलाड़ी, ग्राउंड अधिकारी और पुलिस वाले दौड़े। क्लीवलैंड के अध्यक्ष कार्लटन स्मिथ ने एंडरसन को मैदान से बाहर कर दिया। काफी देर बाद मैच शुरू हुआ जिसे क्लीवलैंड ने 72 रन से जीता। घटना के बाद एंडरसन को दोषी पाते हुए उन पर आजीवन प्रतिबंध लगा दिया गया।�

 

Back to top button