क्रिकेट मैच के बहाने अमेठी में भजापा की 2022 की तैयारी सुरेश पासी ने किया उद्घाटन

शुकुल बाजार, अमेठी। अमेठी सांसद एवं केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति जुबिन ईरानी के सौजन्य से उत्थान सेवा संस्थान द्वारा अमेठी संसदीय क्षेत्र में क्रिकेट महाकुंभ का आयोजन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर 12 जनवरी से प्रारंभ किया गया मैच का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक एवं सूबे के राज्यमंत्री सुरेश पासी ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव, युवा भाजपा नेता हिन्देश सिंह, सहित खिलाड़ी और क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन मौजूद रहे राज्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए परिचय प्राप्त किया तथा उनके हौसला अफजाई को बढ़ाया। राज्यमंत्री ने बताया 12 जनवरी से प्रारंभ यह क्रिकेट महाकुंभ 30 जनवरी तक चलेगा पहले ब्लॉक स्तर पर उसके बाद विधानसभा स्तर पर फिर जनपद स्तर पर यह क्रिकेट महाकुंभ प्रतियोगिता आयोजित होगी जिसमें प्रथम स्थान पाने वाली टीम को 51000हजार द्वितीय स्थान पाने वाली टीम को 31000हजार की धनराशि पुरस्कार स्वरूप प्रदान की जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज के लिए 11000 अलग से दिया जाएगा बेस्ट बॉलर ,बेस्ट विकेटकीपर, बेस्ट फील्डिंग, बेस्ट बल्लेबाज, आने वाले खिलाड़ियों को 5100 का पुरस्कार दिया जाएगा इस क्रिकेट महाकुंभ में 128 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं राज्यमंत्री ने कहा जहां सांसद और केंद्रीय मंत्री भारत सरकार स्मृति ईरानी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कर रही हैं वहीं युवाओं को खेल के लिए प्रोत्साहित करने के लिए क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन विस्तृत तौर पर करा रही है खेलकूद से युवाओं के बौद्धिक विकास के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस और शारीरिक स्वस्थता को भी महत्व मिलता है। वही क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से सामाजिक समरसता के साथ-साथ बौद्धिक और शारीरिक विकास को भी बल मिलता है इस तरह के आयोजन अपने आप में बहुत बड़ी बात है तथा केंद्रीय मंत्री का खिलाड़ियों समेत दर्शकों ने आभार व्यक्त किया अपने जमाने में बेहतर खिलाड़ी रहे भाजपा जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला ने कहा क्रिकेट खेलने से कई फायदे हैं कई तरह से यह आपके शरीर को भी फिटनेस रखता है साथ ही साथ मनोरंजन भी प्रदान करता है।





