क्रिकेट के महाकुंभ में जगह बनाने के लिए 14 टीमें खेलने उतरेगी आज से क्वालीफार के मुकाबले में….

अगले साल ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले ICC T20 विश्व कप 2020 में 14 टीमें जोर आजमाइश करने को तैयार हैं। क्रिकेट के महाकुंभ में जगह बनाने के लिए 14 टीमें आज से क्वालीफार के मुकाबले खेलने उतरेगी। यूएई में टी20 विश्व कप क्वालीफायर का आयोजन 18 अक्टूबर से 2 नवंबर तक किया जा रहा है।

क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट के विश्व कप में खेलने का सपना क्वालीफायर मुकाबले में उतरने वाली 14 में टॉप 6 टीमों का पूरा होगा। 14 टीमों के बीच यूएई में टी20 विश्व कप का क्वालीफायर मुकाबला खेला जाएगा और इसमें टॉप पर रहने वाली 6 टीमों को 2020 विश्व कप के पहले स्टेज में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ खेलने का मौका मिलेगा।

क्वालीफायर में भाग लेंगी 14 टीमें

टी20 विश्व कप क्वालीफायर में जिन 14 टीमों को जगह दी गई है वो सभी 31 दिसंबर 2018 की रैंकिंग के आधार पर चुनी गई है। इन टीमों में स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स, हांगकांग, ओमान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड की टीम को क्वालीफायर में सीधे प्रवेश मिला है। इसके अलावा जो सात टीमें हैं उनका फैसला अलग-अलग रीजनल क्वालिफिकेशन टूर्नामेंट के जरिए किया गया है।

14 टीमों को दो अलग अलग ग्रुप में रखा गया है। ग्रुप ए में स्कॉटलैंड, नीदरलैंड्स, पापुआ न्यू गिनी, नामीबिया, सिंगापुर, केन्या और बरमुडा की टीमों को रखा गया है। स्कॉटलैंड की टीम ने पिछले कुछ सालों में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उसे इस ग्रुप में सबसे ताकतवर टीम के तौर पर देखा जा रहा है।

जबकि ग्रुप बी में यूएई, आयरलैंड, ओमान, हांगकांग, कनाडा, जर्सी और नाइजीरिया की टीमों को जगह दी गई है। यह ग्रुप बेहद ही खतरनाक है क्योंकि इसमें से तीन टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना नाम बना चुकी है। मेजबान यूएई और आयरलैंड की टीम काफी ताकतवर है। आयरलैंड ने पिछले दिनों इंग्लैंड जैसी दिग्गज टीम को हराने का कारनामा किया है।

Back to top button