क्रिकेटर उमेश यादव के घर चोरों ने…नगदी और मोबाइल फोन ले गए उड़ा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज उमेश यादव के घर चोरी होने की खबर आई है। समाचार एजेंसी एनआई के मुताबिक चोर उमेश के नागपुर स्थित घर से 45 हजार रुपये और एक मोबाइल फोन उड़ा ले गए। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई है जिसके बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।

Maharashtra: Rs 45,000 cash and mobile phones stolen from cricketer Umesh Yadav’s residence in Nagpur
उमेश को कल टीम इंडिया के साथ श्रीलंका दौरे पर रवाना होना है। ऐसे में ये उनके घर चोरी की ये वारदात हुई है। श्रीलंका में टीम इंडिया को 3 टेस्ट, 5 वनडे और 2 टी-20 मैच खेलने हैं। 26 जुलाई से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा।





