जिन लोगों की सोच क्रिएटिव होती है वो कभी भी समय के पीछे नहीं भागते हैं। इनके लिए काम को समय पर पूरा करने से ज्यादा जरूरी काम को सही तरीके से पूरा करना होता है। ये हर काम को सहूलियत के साथ करते हैं।
अलग ही दुनिया में रहते हैं
अगर आप किसी से बात कर रहे हैं और उनका ध्यान आपकी बातों से ज्यादा कहीं और है या वो अपने ख्यालों में ही खोए हुए हैं तो इसका मतलब है कि उनके विचारों में रचनात्मकता है।
पागल होते हैं
क्रिएटिव लोग दिमाग से तो पागल नहीं होते लेकिन इनकी सोच कुछ ऐसी होती है जो हर किसी के समझ में नहीं आती है। ये लोग दुनिया ये हटकर सोच रखते हैं।
ध्यान को भंग कर सकते हैं
एक रिसर्च में ये बात सामने आई है कि क्रिएटिव सोच वाले लोगों को आसानी से भटकाया जा सकता है। इसलिए आप अपनी बातों से इनके ध्यान को भंग कर सकते हैं।
५ – ताने मारना होती है आदत
क्रिएटिव लोग अकसर दूसरों को ताने मारने में माहिर होते हैं। ये लोग शब्दों की खान से चुनकर बड़े गजब के शब्दों में ताने मारना जानते हैं।
भिड़ जाते हैं
अकसर जो लोग हमें पसंद नहीं होते हैं हम उनसे दूर रहते हैं लेकिन क्रिएटिव लोग जानबूझकर उन लोगों से भी भिड़ जाते हैं जिनसे उन्हें नफरत होती है।
नींद नहीं आती
एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि क्रिएटिव लोगों को रात को जल्दी नींद नहीं आती है। ये रात के 2-3 बजे से पहले नहीं सोते हैं। उस समय भी इनके दिमाग में कोई ना कोई क्रिएटिव विचार ही चलते रहते हैं।
ये है क्रिएटिव लोगों की खूबियाँ
इन बातों को जानने के बाद आप बड़ी आसानी से अपने आसपास के लोगों में से क्रिएटिव पर्सन को पहचान सकते हैं।