क्राइम पेट्रोल देख लिया आइडिया, फिर एक बिजनेसमैन से मांगी दो करोड़ की रंगदारी

नई दिल्ली। बिंदापुर थाना इलाके में रहने वाले एक बिजनेसमैन से दो करोड़ की रंगदारी के लिए कॉल करने वाले दो भाइयों को बिंदापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान रविंद्र और देवेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार इनके पास से पुलिस टीम ने तीन मोबाइल और एक कार बरामद की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
प्रतीकात्मक तस्वीरडीसीपी द्वारका एंटो अल्फोंस ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी नाम पते के आधार पर लिए गए  सिम कार्ड से बिंदापुर इलाके में रहने वाले एक बिजनेसमैन से फोन कर दो करोड़ की रंगदारी मांगी थी। जिसके बाद बिजनेसमैन ने मामले की सूचना बिंदापुर पुलिस को दी। सूचना मिलने पर एसीपी डाबड़ी विजेंद्र सिंह की देखरेख में बिंदापुर एसएचओ सतीश कुमार, सब इंस्पेक्टर दुर्गेश कुमार, ट्रेनी एसआई शुभम चौधरी, हेड कांस्टेबल विशाल, कांस्टेबल इंदर, संदीप और नरेश की टीम ने इन दोनों को टेक्निकल सर्विलांस और साइंटिफिक इन्वेस्टिगेशन के आधार पर इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में दोनो ने पुलिस को बताया की उन्हें क्राइम पेट्रोल देखकर यह आयडिया आया। फिर 2 करोड़ की रंगदारी मांगने के लिए ज्यादा पैसे देकर सिम लिया और नया फोन खरीदा जब इन्होंने कॉल किया तो उस दौरान गाड़ी का इस्तेमाल किया, जिससे चलती गाड़ी में लोकेशन एक जगह का न आये। पुलिस के अनुसार रविन्द्र प्राइवेट नौकरी करता है, उसको बिजनेसमैन के बारे में पूरी जानकारी थी और इसने फिर क्राइम पेट्रोल देखकर आयडिया लिया और भाई की मदद से सिम-फोन का इंतजाम करके  रंगदारी मांगी। जब पीड़ित ने रकम कम करने के लिए कहा, तो साफ मना कर दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

Back to top button