क्या? IPL में PM मोदी जी के इशारे पर हो रही है बोलरों की पिटाई

सोशल मीडिया साईट फेसबुक पर इन दिनों एक पोस्ट वायरल हो रहा है. इस पोस्ट में कहा जा रहा है कि अखिलेश यादव ने कहा है कि मोदीजी के इशारे पर आईपीएल में यादव बॉलरों की पिटाई हो रही है. चौकीदार राशिद खान नाम के एक आदमी ने BJP SOCIAL MEDIA ग्रुप में यह पोस्ट की है जिसे अब तक 500 से अधिक लोग शेयर कर चुके हैं.

कई लोग इस बात को अपने फेसबुक वॉल पर लिख रहे हैं.

क्या है इस पोस्ट की असलियत

 पोस्ट को सबसे पहले फेकिंग न्यूज़ नाम की वेबसाइट ने अपने फेसबुक पर 23 अप्रैल की शाम 4 बजे शेयर किया था. बाद में इस पोस्ट को फेसबुक पर लोगों ने सच बताकर पोस्ट करना शुरू कर दिया. फेकिंग न्यूज़ की फेसबुक पेज पर और वेबसाइट पर इस स्टोरी को देखिए.

‘फेकिंग न्यूज़’ यानी कि नाम से ही काफी कुछ साफ है. फेकिंग न्यूज़ एक ऐसी वेबसाइट है जो स्टोरीज़ को ह्यूमरस अंदाज में लिखने के लिए जानी जाती है. इन स्टोरीज़ का सच्चाई से कोई नाता नहीं होता. ये वेबसाइट किसी भी कॉन्टेंट को मज़ाकिया टोन में लिखने के लिए जानी जाती है. वेबसाइट के अबाउट सेक्शन में साफ-साफ लिखा है ‘सच्चाई से इनका कोई लेना-देना नहीं है’.

Back to top button