क्या है यह JIO GIGAFIBER, यहां मिलेंगी हर छोटे-बड़े प्लान की जानकारी

Reliance Jio के GigaFiber का लोग काफी लम्बे समय से इन्तजार कर रहे थे. बता दें कि रिलायंस जियो ने इसी साल 15 अगस्त को अपने इस वेंचर के बारे में घोषणा की थी और तभी से लोगों को इसका इंतजार था. बता दें कि जियो के आने के बाद से ही इस पर टेस्टिंग चल रही है और हो सकता है कि जल्द ही यह आपके घरों तक भी पहुंचना शुरू हो जाए.क्या है यह JIO GIGAFIBER, यहां मिलेंगी हर छोटे-बड़े प्लान की जानकारी

जानिए कैसे मिलेगा फायदा ?

इसके कनेक्शन के लिए जियो की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन फ़िलहाल शुरू हो चुके हैं और जिस शहर से इसके लिए सबसे अधिक रजिस्ट्रेशन रिक्वेस्ट आई होगी रिलायंस वहीं सबसे पहले FTTH सेवा को लॉन्च करेगा. इस बारे में पहले ही जानकारी दी जा चुकी है. रिलायंस जियो ने पक्का किया है कि जियो गीगाफाइबर लॉन्च ऑफर में जितने भी नए कनेक्शन दिए जाएंगे उनमें कॉम्प्लीमेंट्री 100 mbps की स्पीड के साथ 100जीबी प्रतिमाह का डेटा तीन महीने के लिए कंपनी फ्री में देंगी. 

प्लान…

इसमें अलग-अलग मूल्य के कई प्लान आपको मिलेंगे. जिसमे 500 रुपये में 300जीबी का हाइ-स्पीड डेटा 50 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ, 750 रुपये में 450जीबी हाइ-स्पीड डेटा 50 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ, 999 रुपये में 600जीबी हाइ-स्पीड डेटा 100 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ, 1,299 रु में 750जीबी हाइ-स्पीड डेटा 100 एमबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ और 1,500 रुपये  में 900जीबी हाइ-स्पीड डेटा 100 एणबीपीएस की डाउनलोड स्पीड के साथ कंपनी आपको देंगी.

Back to top button