क्या हैं जीमेल के सीक्रेट फीचर्स, जानिए इस खबर में…

जीमेल का इस्तेमल तो सभी करते हैं। ऑफिशियल वर्क के लिए यह सबसे जरूरी भी है। जीमेल के बिना ऑफिस वर्क अधूरा होता है। जीमेल का उपयोग लगातार बढ़ता जा रहा है, लेकिन अभी भी हर कोई इसके सारे फीचर्स नहीं जानता। यहां पर कुछ ऐसे फीचर्स की जानकारी दी जा रही है जो बहुत ही काम के हैं।
अनडू सेंड – अगर गलती से बॉस को कोई मेल चला गया है जिसे आप नहीं भेजना चाहते थे। तो टेंशन लेने की जरुरत नहीं है। इसे 30 सेंकड के भीतर आप डिलीट कर सकते हैं। थोड़ा एक्टिव रहकर उस मेसेज को इनेबल करने की आवश्यकता है। इसके लिए जीमेल सेटिंग में जाकर अनडू सेंड को इनेबल करना होगा। इसके बाद भेजा गया मेल रिसीवर के पास पहुंचेगा ही नहीं। 30 सेंकड के बाद मेल को डिलीट नहीं किया जा सकता है।
कलरफुल स्टार्स- जीमेल में बहुत सारे कलरफुल स्टार्स है जिन्हें आप काम ले सकते हैं। जीमेल सेटिंग्स में नीचे की ओर स्टार सेक्शन है जहां कलर्स ऑप्शम है। इनमें आप पीला, लाल, नीला, हरा, संतरी और बेंगनी स्टार का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें: Shocking: जन्म के चार दिन बाद मां ने ही कर अपने बेटे की हत्या, जानिए पूरा मामला!
सर्च बार – जब हमें कोई बहुत पुराना मेल देखना हो तो एक-एक मेल को चेक करने की आवश्यकता नहीं है। जीमेल में नाम या विषय के अनुसार मेल सर्च करना का फीचर है। बस जीमेल के ऊपर सर्च बार में तीर के निशान पर क्लिक करना होगा वहां पर कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। आपको जिसका भी मेल देखना हो उसे सलेक्ट कर लें। या फिर सर्च बार में टाइप कर दें। तुरंत मेल मिल जाएगा।
एड अदर अकाउंट्स- जब यूजर्स को अधिक अकाउंट्स का उपयोग करना हो तो दिक्कत होती है। इसके लिए बार-बार अलग-अलग अकाउंट्स को खोलकर देखना पड़ता है। लेकिन जीमेल एप में आप कई ईमेल अकाउंट्स जैसे आउटलुक, हॉटमेल, याहू, ऑफिस 365 आदि को एक ही जगह रख सकते हैं। इसके लिए आपको कई एप अपने फोन में रखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
ये भी पढ़ें: पति से तलाक लेने के बाद फिर ये काम करने लगी यह पॉर्न स्टार
ब्लॉक ऑप्शन- जब कोई बार-बार ईमेल के जरिए आपको परेशान कर रहा है।आप किसी के मेल को रिसीव नहीं करना चाहते हैं तो आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए उस व्यक्ति के आए हुए मेल पर जाएं। सबसे ऊपर टाइम के पास रिप्लाई के लिए आ रहे तीर के निशान पर क्लिक करें। यहां आठवें नंबर पर ब्लॉक का ऑप्शन आ रहा होगा। इस पर क्लिक करके आप ब्लॉक कर सकते हैं।





