क्या सच में निधि वन में रास रचाने आते हैं राधा-कृष्ण, क्यों वहां रात को जाना है मना?

धार्मिक नगरी वृन्दावन भारत के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है। इसे भगवान श्रीकृष्ण की नगरी भी कहते हैं। यहीं पर स्थित है निधिवन, जो एक अत्यन्त ही पवित्र और रहस्यमयी धार्मिक स्थान है।

कहा जाता है कि निधिवन में भगवान श्रीकृष्ण और उनकी प्रेयसी राधा आज भी अर्द्धरात्रि के बाद रास रचाने आते हैं। रास के बाद निधिवन परिसर में स्थापित रंग महल में शयन करते हैं।
रंग महल में आज भी प्रसाद (माखन मिश्री) प्रतिदिन रखा जाता है। वहां रात में किसी को भी जाने की इजाजत नहीं है। सिर्फ यही नहीं, इस वन के आसपास रहने वाले लोगों के घरों में खिड़कियां भी नहीं हैं।





