क्या वाकई में हुई थी MDH मसाले के मालिक की मौत, ये सच जान के आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे….

देश में मसालों के बेताज बादशाह और एमडीएच के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी पूरी तरह स्वस्थ हैं. कंपनी ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि महाशय जी पूरी तरह ठीक हैं. परिवार ने भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं उनके निधन की खबरों का खंडन करते हुए उसे झूठ करार दिया. शनिवार रात से ही सोशल मीडिया पर उनके निधन की खबरें चलने लगीं. कई मीडिया हाउस ने भी उनके निधन की खबर चला दी, जिसके बाद परिवार को बयान जारी करना पड़ा. महाशय धर्मपाल का जन्म आजादी से पहले पाकिस्तान के सियालकोट के मोहल्ला मियानापुर में 1922 में हुआ था. 1947 में आजादी मिली और देश का बंटवारा भी हुआ जिसके बाद महाशय दिल्ली आ गए. काफी समय तक छोटा मोटा काम करने के बाद उन्होंने 1959 में मसालों के पुश्तैनी काम की शुरुआत की और एमडीएच मसाला फैक्ट्री की स्थापना की थी.

1959 में एमडीएच मसाला फैक्ट्री की स्थापना की जिसका पूरा नाम था महाशियां दी हट्टी था. महाशय ने इस फैक्ट्री को दिल्ली के कीर्ति नगर में स्थापित किया था. जिसके बाद उनके व्यापार ने रफ्तार पकड़ी और देश और दुनिया भर में उनके मसालों का स्वाद लोगों की जुबान पर चढ़ गया. मेहनती स्वभाव के महाशय धर्मपाल ने भारत-पाकिस्तान बंटवारे के बाद दिल्ली आकर मेहनत का साथ नहीं छोड़ा था.

Back to top button