क्या बजरंगबाण का पाठ घर पर नियमित करना चाहिए?

हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ के कई नियम बनाए गए हैं और उनका पालन जरूरी माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि जो लोग नियमित रूप से किसी भगवान की पूजा करते हैं उन्हें समस्त दोषों से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मकता बनी रहती है।
ऐसे ही हनुमान जी की पूजा के लिए भी कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं जिनका पालन जरूरी होता है और मुख्य रूप से मंगलवार के दिन यदि कोई हनुमान जी की पूजा करता है तो उसके आपको जीवन में बहुत से लाभ दिखाई देने लगते हैं। हनुमान जी की पूजा में सबसे जरूरी है हनुमान चालीसा का पाठ करना।
वहीं उनका एक और अचूक मंत्र बजरंग बाण को माना जाता है। इसके बारे में भक्तों के मन में कई सवाल होते हैं कि क्या घर में बजरंग बाण का पाठ किया जा सकता है? क्या बजरंग बाण का पाठ नियमित करना चाहिए? एक भक्त के इसी सवाल का जवाब देते हुए प्रेमानंद जी महाराज क्या कहते हैं, यहां जानें।
क्या बजरंग बाण का पाठ नियमित कर सकते हैं?
प्रेमानंद जी महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि जिस तरह से हम हनुमान चालीसा रोज पढ़ते हैं क्या उसी तरह से बजरंगबाण का पाठ नियमित रूप से किया जा सकता है?
इस प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि हां प्रतिदिन हम घर में इसका जाप कर सकते हैं। यही नहीं यदि हम ईश्वर की भक्ति में लीन होकर जाप करते हैं तो इसके लाभ भी मिलते हैं और मन बाहरी आडंबरों से दूर रहता है।
बजरंग बाण का पाठ करने के फायदे
माना जाता है कि बजरंग बाण का नियमित पाठ करने से कई आध्यात्मिक और मानसिक लाभ मिलते हैं जैसे इसका पाठ किसी भी संकट से मुक्ति दिलाने वाला होता है और हनुमान जी की ऊर्जा का आह्वान करने से जीवन में निडरता और दृढ़ संकल्प की भावना आती है।
बजरंग बाण का नियमित पाठ करने से मन को शांति मिलती है और चिंताएं कम होती हैं। इसका पाठ मन में एकाग्रता बढ़ाने में मदद करता है और इससे शांति का भाव जागृत होता है। जिस स्थान पर बजरंग बाण का पाठ नियमित रूप से किया जाता है वहां से किसी भी तरह की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद मिलती है।
घर में बजरंग बाण का पाठ करने के नियम
बजरंग बाण के पाठ का पूरा लाभ उठाने के लिए कुछ नियमों का पालन जरूरी माना जाता है। आइए जानें कौन से हैं वो नियम-
इसके पाठ के लिए एक साफ और शांत जगह चुनें। शांत माहौल में घी का दीपक जलाकर बजरंग बाण का पाठ करें।
एक आराम बिछाएं और उस पर बैठें से बैठें। आप किसी लाल रंग के आसान पर पूर्व या उत्तर की ओर मुंह करके बैठें।
पाठ शुरू करने से पहले हनुमान जी को लाल फूल, सिंदूर और गुड़ अर्पित करें।
आप बजरंग बाण का पाठ 11 या 21 बार करें तो अत्यंत शुभ माना जाता है।
अगर आप भी घर में बजरंग बाण का पाठ करते हैं तो यहां बताए नियमों का पालन करना जरूरी माना जाता है।





