क्या आप भी अपने सपने में रोते हैं तो संभल जाईये हो सकती है कुछ अनहोनी …

हर कोई अपने सपनों में बहुत सी चीज़ें देखता है। कुछ लोगों को रात में देखे सपने याद रहते हैं, तो कई लोगों को भूल जाते हैं। अाज हम इसी बारे में बात करेंगे कि आखिर सपने में दिखाई दिए सपनों का हमारे जीवन पर क्या असर पड़ता है। ज्योतिष की मानें तो सपनें हमारे जीवन के साथ बहुत काफी हद तक संबंध रखते हैं।क्या आप भी अपने सपने में रोते हैं तो संभल जाईये हो सकती है कुछ अनहोनी ...

वहीं शास्त्रों के अनुसार सपनों को दो श्रेणियों में बांटा जाता है। अच्छा-बुरा या शुभ-अशुभ। इसके अनुसार अगर आप अपने आपको सपने में रोता हुआ देखते हैं तो शास्त्रों में इसे बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि सपने में खुद को रोते हुए देखना असल जिदंगी में आपने मान-सम्मान में वृद्धि होने का सूचक माना जाता है। ऐसा सपना आपको संकेत देता है कि जल्द ही आपके हालात बदलने वाले हैं। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ने वाला है। लेकिन बता दें कि कुछ हालातों में खुद को सपने में रोते हुए देखना अशुभ भी माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक अगर आप खुद को रोता हुआ देखते हैं तो ये आपकी मानसिक अवस्था को दर्शाता है। कई बार सपने में दिखता है कि आपके सामने कोई ऐसी वजह है जिसकी वजह से आप सपने में रो रहे हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपकी जिंदगी में भी कोई वजह है जो आपकी परेशानी का कारण बनी हुई है।

तो वहीं कई बार सपने में रोना कुछ संकेत भी देते हैं। अगर मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि जो लोग अपनी जिंदगी ने रो नहीं पाते वो लोग सपने में रोकर अपना दर्द कम करते हैं।

माना जाता है कि अगर आपने अपने आपको सपने में किसी की मौत पर रोते हुए देखा हो तो ये उस व्यक्ति की दीर्घायु होने की ओर इशारा करता है। वहीं जब आप किसी और को सपने में रोते हुआ देखें तो समझ लें कि आप असल ज़िंदगी में किसी का सहारा लेना चाहते हैं।

Back to top button