क्या आप जानते है बारिश में भीगने के होते हैं फायदे

बारिश में भीगना  सभी को पसंद होता है. बारिश में भीगने के सेहत को भी खूब फायदे होते हैं. अगर आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बता देते हैं. यह न केवल आपके हार्मोनल संतुलन के लिए बेहतर है, बल्कि इससे त्‍वचा संबंधी समस्‍याएं भी दूर होती हैं. अगर आप गर्मी में हुई समस्‍याओं से निजात पाना चाहते हैं तो जमकर भीगिए बारिश में. लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखें.

क्‍यों खास हैं बारिश का पानी
बारिश का पानी हल्का होता है. बारिश का पानी बहुत हल्का होता है और इसका पीएच (pH ) क्षारीय होता है. बारिश को एक तरह से वॉटर थेरेपी के लिए भी  इस्‍तेमाल किया जा सकता है. यह आपके तन मन को तरोताजा कर देता है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मिट्टी में शामिल मिनरल और बैक्‍टीरिया नहीं होते. जिससे यह सेहत और सौंदर्य दोनों के लिए ही लाभकारी बन जाता है.

दूर होंगी घमोरियां
बच्‍चों को अकसर गर्मियों के मौसम में घमौरियां हो जाती हैं. यह त्‍वचा पर सर्द गर्म होने के कारण होती हैं. अकसर बच्‍चे जब पसीने में नहा लेते हैं तो उनकी स्किन पर छोटे छोटे दाने हो जाते हैं. इन्‍हें दूर करने के लिए बच्‍चों को बारिश में नहाना चाहिए. इससे त्‍वचा का तापमान संतुलित होता है, जिससे घमौरियां भी ठीक हो जाती हैं.

बाल होंगे खूबसूरत
बालों में जमे धूल और गंदगी को पूरी तरह से साफ करने में बारिश का पानी बहुत फायदेमंद होता है. बारिश का पानी बहुत हल्का होता है और इसका पीएच (pH) क्षारीय होता है. जिससे बालों में साबुन या शैंपू लगाने पर यह प्रभावी तरीके से गंदगी दूर करने में मदद करता है. इसके अलावा बारिश के पानी में मिट्टी से घुले मिनरल की कमी होती है.

बेहतर होता है हार्मोनल संतुलन
ऐसा माना जाता है कि बारिश के पानी में भीगने या नहाने से व्यक्ति के शरीर में सही तरीके से हार्मोन बनता है और हार्मोन का संतुलन भी बना रहता है. इसके अलावा यदि किसी व्यक्ति को कान से संबंधित कोई भी समस्या हो तो बारिश के पानी में नहाने से कान के दर्द सहित अन्य विकार पूरी तरह से दूर हो जाते हैं.

Back to top button