क्या आप जानते हैं किसी के प्रति आकर्षित होने में सिर्फ लगता है एक सेकंड से भी कम समय

एक नए शोध से खुलासा हुआ है कि इंसान को किसी के प्रति आकर्षित होने में एक सेकंड से भी कम समय लगता है। इतने कम समय में ही कोई अपने संभावित प्यार की ओर आकर्षित भी हो जाता है। कोई व्यक्ति महज 59 मिली सेकंड में दूसरे की ओर आकर्षित हो जाता है।क्या आप जानते हैं किसी के प्रति आकर्षित होने में सिर्फ लगता है एक सेकंड से भी कम समय

जर्मनी के बैमबर्ग विश्वविद्यालय के प्रोफेसर क्लॉस क्रिस्टियन कार्बन के नेतृत्व में हुए इस शोध के दौरान 25 युवाओं के दिमाग की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी गई। इन युवाओं को 100 तस्वीरें दिखाई गईं और यह समीक्षा की गई कि उनका दिमाग इन तस्वीरों को देखने के बाद कैसी प्रतिक्रिया देता है।

प्रोफेसर कार्बन लिखते हैं, “शोध के दौरान युवाओं ने बेहद तेज गति से सामने वालों को आकर्षक माना।” 

Back to top button