क्या आपके हथेली में है सरकारी नौकरी की ऐसी लकीरें, इन संकेतों से पहचाने
आम आदमी की सबसे ज्यादा जिज्ञासा इस बात की होती है उसके जीवन में उसे सरकारी नौकरी प्राप्त होगी की नहीं। उसके पास पैसा रहेगा या नहीं और उसका भाग्योदय कब होगा इस बात को जानने की इच्छा सबसे प्रबल होती है। जीवन में पैसे का बहुत महत्व होता है। हस्तरेखा ज्योतिष में हथेली का अध्ययन करके इसका पता लगाया जा सकता है कि उसे जीवन में कब उसे सरकारी नौकरी मिलेगी। आइए जानते हैं हथेली पर बनने वाली सरकारी नौकरी और धनवान होने के संकेतों के बारे में… 

हमारी हथेली पर मुख्य रूप से 3 जगहों पर व्यक्ति के भाग्य, धन और नौकरी के बारे में जानकारी मिलती है। पहला स्थान गुरु का होता है और यह स्थान व्यक्ति के बुद्धि और विवेक को दर्शाता है। दूसरा स्थान न्याय और कर्तव्य के देवता शनि का होता है जो हमें अच्छे कर्मों का फल देते हैं जबकि तीसरा स्थान सूर्य होता है। जो संपन्नता और यश का प्रतीक होता है।
हथेली पर प्रमुख रूप से भाग्य रेखा, जीवन रेखा और मस्तिष्क रेखा होती है। जिस किसी के हाथ में भाग्य रेखा से निकलती हुई कोई रेखा शनि और गुरु पर्वत जा कर मिलती हो उस व्यक्ति के जीवन में सरकारी नौकरी के योग होते है। लेकिन ये रेखा टूटी या तिरछी नहीं होनी चाहिए।
अगर किसी व्यक्ति की हथेली पर सूर्य और शनि पर्वत उभरा हुआ हो या फिर गुरु पर्वत पर कोई वृत, त्रिभुज, वर्ग या कोई छोटी रेखा भाग्य रेखा से आकर मिलती हो तो उस व्यक्ति के भाग्य में सरकारी नौकरी के योग बनते है। वह व्यक्ति उच्च पद प्राप्त करता है।
जिस किसी व्यक्ति की हथेली पर गुरु और सूर्य पर्वत उभरा हुआ होता है उस व्यक्ति में कौशल और निपुणता भरी रहती है उसे जीवनकाल के 30 वर्षों के अंदर ही कोई बढ़िया सरकारी नौकरी मिलती है।
वहीं अगर भाग्य रेखा आपकी हथेली की कलाई से शुरू होकर सीधे सूर्य पर्वत पर साफ सुथरी दशा में मिलती हो तो वह व्यक्ति बहुत यश प्राप्त करता है। इसके जीवन में माता लक्ष्मी का आशीर्वाद हमेशा रहता है। ऐसा व्यक्ति सरकारी क्षेत्र में उच्च अधिकारी बनता है।





