क्या आपके घर में भी है सूखी तुलसी? नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए करें ये छोटा सा काम

सनातन धर्म में तुलसी के पौधे का अधिक महत्व है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, तुलसी में मां लक्ष्मी का वास माना गया है। इस पौधे को सही दिशा में लगाने से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं और घर में सुख-शांति बनी रहती है। कई बार तुलसी सूख जाती है। अब आपके मन में सवाल आ रहा होगा कि सूखी हुई तुलसी शुभ या अशुभ होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में आपको विस्तार से बताते हैं।

सूखी हुई तुलसी शुभ या अशुभ?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में सूखी तुलसी सकारात्मक ऊर्जा का आगमन नहीं होने देती है। सूखी तुलसी को अशुभ माना जाता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है। साथ ही तुलसी के सूखने पर आर्थिक या पारिवारिक संकट के संकेत मिलते हैं। इसलिए कहा जाता है कि घर में भूलकर भी सूखी हुई तुलसी को नहीं रखना चाहिए।

तुलसी सूखने पर क्या करें?
अगर आपके घर में लगी तुलसी सूख गई है, तो उसे सम्मानपूर्वक गमले से निकाल लें। इसके बाद उसे किसी पवित्र नदी में बहा दें। अगर ऐसा संभव नहीं है, तो किसी के पेड़ के पास मिट्टी में दबा दें। सूखी हुई तुलसी को भूलकर भी कूड़ेदान में नहीं फेकना चाहिए। इस तरह की गलती को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं और व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही आर्थिक संकट भी आ सकता है।

सूखी तुलसी हटाने के बाद के बाद गमले में गुरुवार या शुक्रवार के दिन तुलसी लगाएं। तुलसी को लगाने से पहले दिशा के नियम के बारे में जरूर जान लें।

किस दिशा में लगाएं तुलसी?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को लगाने के लिए उत्तर या पूर्व दिशा को शुभ माना जाता है, क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर और पूर्व दिशा से घर में सकारात्मक ऊर्जा प्रवेश का होता है। इसलिए इन दोनों दिशा में तुलसी लगाने के लिए अधिक महत्व है। ऐसा माना जाता है कि सही दिशा में तुलसी को लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और देवी की कृपा से सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है।

ध्यान रखें ये बातें
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है। इसलिए तुलसी के आस-पास सफाई का विशेष ध्यान रखें।
तुलसी के पौधे में रविवार और एकादशी के दिन जल नहीं देना और चाहिए। इस गलती को करने से मां लक्ष्मी नाराज हो सकती हैं।

Back to top button