क्या आपके घर में भी बचे हैं, चावल तो जल्दी से बना डालें स्वादिष्ट राइस कटलेट
यदि आपके घर खाने में चावल बने हो और वो बच जाए तो अगले दिन उन्हें फेंकिए नहीं बल्कि उनका राइस कटलेट बना लीजिये. आइये जानते है इसे कैसे बनाया जाता है. 
सामग्री
पका चावल- 1 कप
उबला आलू- 1 बड़ा
मिक्स वेजिटेबल (बींस, शिमला मिर्च, हरी प्याज, लाल और पीली शिमला मिर्च और गाजर) – 1 कप (बारीक कटा)
प्याज- 1
अदरक- 2 चम्मच
हरी मिर्च- 1
लाल मिर्च पावडर- 1/2 चम्मच
धनिया पत्ती- 2 चम्मच
नमक- स्वादअनुसार
हल्दी पावडर- चुटकीभर
जीरा पावडर- 1/2 चम्मच
धनिया पावडर- 1/2 चम्मच
कार्न स्टार्च- 1 चम्मच
बेसन- 3 चम्मच
तेल- 3 चम्मच
विधि
एक कटोरे में तेल छोड़ कर सभी सामग्रियों को मिक्स करें. चावल अच्छी तहर से मिश्रण में मिल जाना चाहिये. अब एक प्लेट लें, थोड़ा सा मैदा लें. अब मिश्रण की टिक्कियां बना कर मैदे में लपेट कर किनारे रखें. इसी तरह से ढेर सारी टिक्कियां बना लें. एक कढ़ाई में तेल गरम करें और इन टिक्कियों को तल लें. इन टिक्कियों को दोंनो ओर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें. फिर इन्हें एक पेपर नैप्किन पर निकालें और मच चाहे सॉस के साथ सर्व करें.





