कौन है जसलीन : जिसकी आवाज सुनते ही सभी हो जाते हैं अलर्ट

जुबिली स्पेशल डेस्क
कोरोना वायरस ने जैसे ही भारत में कदम रखा वैसे ही सरकार अलर्ट हो गई। सरकार ने कोरोना से बचने के लिए लॉकडाउन लगाया और लोगों को जागरूकता लाने के लिए कई तरह के अभियान भी चलाये। इसके तहत सबसे पहले सरकार ने कोरोना को लेकर लोगों के फोन के माध्यम से जागरूकता लाने की कोशिश की है।
कोरोना को लेकर सरकार ने लोगों को जागरूकता फैलाना के लिए कॉलर ट्यून तक का सहारा लिया है। ये देश के सभी फोन पर सुनाई देती है।
आप अगर किसी को फोन करते हैं तो सबसे पहले यही सुनने को मिलता है कि आज पूरा देश कोरोना से लड़ रहा है… मगर, याद रहे हमें बीमारी से लडऩा है, बीमार से नहीं…उनसे भेदभाव न करें… इस कॉलर ट्यून को वॉयसओवर ऑर्टिस्ट जसलीन ने दिया है।
यह भी पढ़ें : PAK का ‘आरोग्य सेतु’ ऐप ऐसे लगा रहा भारत में सेंध
यह भी पढ़ें : तमिलनाडु: कोरोना से पीड़ित DMK विधायक का निधन
यह भी पढ़ें : माइक्रोआरएनए से ठीक होगा जीभ का कैंसर!
इस वजह से जसलीन भल्ला पूरे देश में मशहूर हो चुकी है। उनकी यह आवाज अब उनकी खास पहचान बन गई है। जसलीन भल्ला को खुद विश्वास नहीं था कि उनकी यह आवाज इतनी फेमस होगी। उन्होंने एक चैनल पर बातचीत में कहा कि उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनके एक वॉयस रिकॉर्डिंग का इतना असर होगा। हालांकि उनकी इस मैसेज को लेकर लोग मीम बनाये जा रहे हैं।
लोग इसे बंद करने की मांग भी सरकार से कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जसलीन कहती हैं कि, इस बात की जानकारी उन्हें भी नहीं थी, कि उनकी आवाज को एक दिन पूरा देश सुनेगा।
View this post on Instagram
Catch me on a live chat @shikhanama on FB with Shikha Kaushal Ghai at 8pm today. https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=10156843467395881&id=581225880
A post shared by Jasleen Bhalla (@bhallajasleen) on Jun 8, 2020 at 7:23am PDT
जसलीन भल्ला ने कहा कि एक दिन अचानक मुझे इस मैसेज को रिकॉर्ड करने को बोला गया। मैंने रिकॉर्ड कर दिया लेकिन मुझे इसके इस्तेमाल के बारे में कुछ पता नहीं था। फिर आचानक एक दिन मेरे दोस्त, रिश्तेदारों के फोन आने लगे, उन्होंने इस बारे में मुझे बताया।
उन्होंने बताया कि ये बेहद अजीब लगता था जब वो भी किसी को कॉल करे उनकी आवाज सुनाई पड़ती है।
उन्होंने बताया कि प्रोड्यूसर ने कहा था कि एक खास मैसेज को रिकॉर्ड करना है और वो हर भारतीय के फोन पर ट्यून बजेगी। प्रोड्यूसर ने यह भी बताया था कि यह हेल्थ मिनिस्ट्री के लिए जरूरी मैसेज रिकॉर्ड कराना है। इसमें टोन थोड़ा गंभीर और जिम्मेदारी भरा सा रखना है। बता दें कि जसलीन इससे पहले कई जगहों पर अपनी आवाज दी है। जसलीन देश की जानी-मानी वॉयस ओवर कलाकार है और उन्होंने कई विज्ञापनों में अपनी आवाज दी है लेकिन इस बार खास संदेश पूरा देश सुन रहा है।





