कोहली ने रचा बड़ा इतिहास धोनी का तोड़ा रिकॉर्ड, बने पहले भारतीय कप्तान

भारतीय तेज गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन और कप्तान विराट कोहली (136) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेले गए दूसरे व ऐतिहासिक डे नाइट टेस्ट में बांग्लादेश को पारी और 46 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

इस जीत के साथ विराट कोहली लगातार सात टेस्ट जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। पिंक बॉल टेस्ट में उन्होंने ये खास उपलब्धि हासिल की। विराट से पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम था। उनकी कप्तानी में भारत ने 2013 में लगातार छह टेस्ट जीते थे। वहीं, विराट की कप्तानी में भारत की यह लगातार सातवीं जीत है।

Back to top button