कोलकाता नाइट राइडर्स ने की अहम घोषणा, ऑस्ट्रेलिया के इस पूर्व क्रिकेटर बनाया टीम का चीफ…

इंडियन प्रीमियर लीग की फ्रेंजाइजी टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने शनिवार को एक अहम घोषणा की। केकेआर ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड हसी को टीम का चीफ मेंटोर बनाया जबकि न्यूजीलैंड के पूर्व तेज गेंदबाज काइल मिल्स को को गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।

शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोशल मीडिया के जरिए टीम के फैंस को इस बात की जानकारी दी। केकेआर ने ट्विटर पर इस बात की घोषणा करते हुए बताया कि टीम के साथ दो नए पूर्व विदेशी खिलाड़ियों को जोड़ा गया है। घोषणा, हमारी टीम के साथ डेविड हसी ने चीफ मेंटोर के तौर पर जुड़े हैं उनको साथ काइल मिल्स भी होंगे जो टीम को बतौर गेंदबाजी कोच अगले एडिशन में अपनी सेवाएं देंगे।

गौरतलब है अगस्त में ही न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कुलम को कोलकाता की टीम का मुख्य कोच बनाया गया है। केकेआर के सीसीओ और एमडी वैंकी मैसूर ने बताया, “डेविड हसी और काइल मिल्स का नाइट राइडर्स के परिवार में स्वागत है। एक प्रोशेनल क्रिकेटर के तौर पर ये दोनों ही टीम के साथ काफी अनुभव लेकर आ रहे हैं। हमें इस बात का पूरा भरोसा है कि उनका योगदान केकेआर के थिंक टैंक में और केकेआर अकादमी में अहम रहेगा।”

Back to top button