कोरोना संकट के बीच क्या राम मंदिर भूमि-पूजन में शामिल होंगे पीएम मोदी

जुबिली न्यूज डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अगस्त को अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में शामिल हो सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री अयोध्या में भूमिपूजन में हिस्सा लेकर इसे संपन्न करा सकते हैं।बताया जा रहा है कि मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन सुबह आठ बजे से शुरू होगा, जबकि प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे से 01 बजे तक अयोध्या में ही रहेंगे।





