कोरोना वायरस : हर कहीं है योगी आदित्यनाथ की नज़र

लखनऊ : कोरोना से लड़ाई में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक-एक संवेदनशील स्थानों पर खुद नजर रख रहे हैं। चाहे संक्रमण रोकने की बात हो, गरीबों को राशन-राहत पहुंचाना हो या फिर आम लोगों को जरूरी सेवाओं और सुविधाओं की बात हो। उनकी कार्यशैली का यह सिलसिला बीते कई दिनों से चल रहा है।
योगी कभी गाज़ियाबाद जाते है तो कभी किसी अन्य जिले में। इससे पहले बड़ी चुनौती दिल्ली से मिली जब हजारों लोग यूपी बिहार के लिए बार्डर पर भेज दिए गए। योगी ने अपनी टीम के जरिये उनके भोजन पानी के साथ मेडिकल जांच की व्यवस्था करवाई। सीएम के करीब रहने वाले अधिकारी बताते हैं कि योगी लगातार केवल कोरोना के बारे में ही बात कर रहे हैं।

Back to top button