कोरोना के कोहराम के बीच मुंबई में हुआ कुछ ऐसा की मच गया हड़कंप, जानें पूरा मामला…

शनिवार की देर शाम मुंबई के घाटकोपर, पवई, विखोली, केमिली इलाकों में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) से इन इलाकों में रहने वाले कई लोगों ने संदिग्ध गैस रिसाव की शिकायत की। वहीं बीएमसी का कहना है कि मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) इस मामले की जांच कर रहा है और कहां से यह गैस रिसाव हुआ इसका पता लगाने की कोशिश कर रहा है।
बीएमसी के आपदा प्रबंधन सेल की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि घटना रात 9:53 बजे की थी। गोवंडी (पूर्व) में अमेरिकी विटामिन कंपनी में गैस रिसाव की सूचना मिली थी। मुंबई फायर ब्रिगेड के प्रभात राहंगडाले ने कहा कि गैस के स्रोत अपुष्ट है और हमारी जांच जारी है।

वहीं बीएमसी ने एक ट्वीट में कहा है कि हमें चेंबूर, घाटकोपर, कंजुरमर्ग, विखोली और पवई के निवासियों से संदिग्ध गैस रिसाव की कुछ शिकायतें मिली हैं। फायर ब्रिगेड जांच कर रही है और हम जल्द ही तथ्यों को अपडेट करेंगे।
बीएमसी ने अपील कि है कृपया घबराए नहीं। दमकल विभाग एहतियात के तौर पर स्थिति पर नजर रख रहा है। फायर ब्रिगेड की 17 गाड़ियां मौके पर मौजूद है और सावधानी बरतने की जरूरत है। यदि आपको कुछ भी गंध लगे तो भीगे तौलिये या कपड़े से नाक को ढंक लें।
इससे पहले, सितंबर 2019 में भी लोगों ने ऐसी गैस रिसाव की शिकायत दर्ज कराई थी। हालांकि, उस वक्त गैस रिसाव कहां से हुआ था पता लगा लिया गया था। बीएमसी के आपदा प्रबंधन विभाग को 15 से अधिक स्थानों से लगभग 37 शिकायतें मिलीं। इसके अलावा दमकल विभाग को 50 से अधिक शिकायतें मिलीं और मुंबई पुलिस को भी कुछ शिकायतें मिलीं।





