कोई नहीं जानता होगा तुलसी हमारे लिए है कितना फायदेमंद, हमेशा बने रहेगे जवा…

तुलसी को ऐसे ही Queen of Herbs नहीं कहा जाता। इसके औषधीय गुणों से तो हर कोई वाकिफ है। अधिकतर घरों में लोग तुलसी का पौधा लगाना पसंद करते हैं। जहां एक ओर इसका धार्मिक महत्व काफी अधिक माना गया है, वहीं दूसरी ओर कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करने में भी यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। लेकिन क्या आप इस बात से वाकिफ हैं कि तुलसी के Beauty Benefit भी कम नहीं हैं। कई तरह की सौंदर्य समस्याओं को इसके जरिए हल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं तुलसी से सौंदर्य को होने वाले लाभों के बारे में−
Pimples से छुटकारा
अगर आपकी skin एक्ने प्रोन है तो तुलसी के पत्तों व संतरे के छिलकों का पाउडर लेकर उसमें थोड़ा-सा गुलाब जल मिलाएं ताकि एक paste तैयार हो जाए। अब इसे चेहरे पर लगाकर करीबन 15−20 मिनट के लिए छोड़ दें। अंत में पानी की मदद से चेहरा साफ करें। आप चाहें तो Sandal powder में तुलसी के पत्तों का रस मिलाकर भी चेहरे पर अप्लाई कर सकती हैं।
रोके बढ़ती उम्र का असर
दुनिया में शायद ही कोई महिला ऐसी होगी जो बढ़ती उम्र के साइन्स को चेहरे पर देखकर चिंतित न हो। अगर आप भी बढ़ती उम्र के असर को बेअसर करना चाहती हैं तो तुलसी के पत्तों को पीसकर उसे चेहरे पर लगाएं। करीबन दस मिनट बाद चेहरा धो दें।
स्किन को करें हाइड्रेट
नहाने के पानी में मिला लें यह एक चीज़, भाग जाएगा आपका दुर्भाग्य
अगर आपकी स्किन फ्लेकी या ड्राई है तो उसे हाइड्रेट करने व उसमें एक नई जान डालने के लिए तुलसी का प्रयोग किया जा सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले तुलसी को सुखाकर उसका पाउडर बना लें। अब इस पाउडर को एक टी−स्पून दही में मिलाकर थिक पेस्ट तैयार करें। इसके पश्चात इस पेस्ट को अपने चेहरे व गर्दन पर लगाकर करीबन आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अंत में गुनगुने पानी की मदद से स्किन को साफ करें।
बालों की समस्या से निजात
बालों की हर तरह की समस्या को दूर करने का माद्दा तुलसी रखती है। जिन महिलाओं के बाल असमय सफेद हो रहे हैं, वह तुलसी के पत्तों के पाउडर में आंवला पाउडर व पानी मिलाकर स्कैल्प पर लगाएं। करीबन दो से तीन घंटे तक इसे लगा रहने दें। अंत में किसी माइल्ड शैंपू की मदद से बालों को वॉश करें।इसी तरह जो महिलाएं ड्राई स्कैल्प या डैंड्रफ के कारण परेशान हैं, वह अपने ऑयल में तुलसी का तेल मिक्स करके इस्तेमाल करना शुरू कर दें। यह न सिर्फ डैंड्रफ की समस्या को दूर करेगा, बल्कि इससे बालों की ग्रोथ भी तेजी से होगी।





