केविन पीटरसन ने IPL-10 की नीलामी से नाम लिया वापिस

नई दिल्ली। पूर्व इंग्लैंड के कप्तान केविन पीटरसन ने इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) के इस साल होने वाले आईपीएल से अपना नाम वापिस ले लिया है। इस महीने होने वाली खिलाड़ियों की नीलामी प्रक्रिया में भी शामिल नहीं किए जाने के लिए कहा है।

पीटरसन आईपीएल की नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंटर्स के लिए 2016 सत्र में टीम का थे लेकिन केवल चार ही मैच खेल पाए थे जबकि बाकी शेष मैचों में चोटके कारण बाहर थे। दिसंबर में फ्रेंचाइजी ने उन्हें टीम से रिलीज कर दिया था और इस कारण उन्हें इस साल आईपीएल सत्र के लिए नीलामी में जाना था।
पीटरसन ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मैं इस बार आईपीएल नीलामी का हिस्सा नहीं बनूंगा। मेरा शीतकालीन सत्र बहुत ही व्यस्त है ओर मैं इसके बाद अप्रैल और मई भी दूर नहीं रहना चाहता हूं। पीटरसन मौजूदा समय में आस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग में खेल रहे हैं। बिग बैश में उन्होंने मेलबोर्न स्टार्स के लिए 8 पारियों में 268 रन बनाए।
इससे पहले उन्होंने शीतकालीन सत्र में दक्षिण अफ्रीका में घरेलू ट्वंटी 20 टूर्नामेंट खेला जिसमें 5 पारियों में डाल्फिन्स के लिए 198 रन बनाए। इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज साथ ही गत वर्ष पाकिस्तान सुपर लीग का हिस्सा भी रहे थे और क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम में खेले। वह 9 फरवरी से 5 मार्च तक होने वाले पीएसएल के अगले टूर्नामेंट में भी खेलेंगे। वहीं आईपीएल का इस वर्ष सत्र अप्रैल के पहले सप्ताह में शुरू होगा और मई के तीसरे सप्ताह में जाकर समाप्त होगा।





