केवल लुक ही काफी नहीं, ये दो चीजें बनाती हैं आपको ज्‍यादा ATTRACTIVE

वो दिन गए जब लुक पर लोग फिदा हो जाया करते थे. अब एट्रेक्टिव होने के लिए ये चीजें भी जरूरी हैं.
एक ताजा शोध में ये बात साबित हो गई है कि किसी की तरफ अट्रैक्ट होने के केवल लुक ही काफी नहीं, बल्कि आवाज और जिस्‍म की खुशबू भी लोगों को आकर्षित करती है. ये शोध पोलैंड में किया गया. शोधकर्ताओं ने कहा, ‘अभी तक चेहरे या शरीर को ही आकर्षण माना जाता है. पर अब आकर्षण की परिभाषा बदल रही है.आपको ज्‍यादा ATTRACTIVE

‘सामाजिक संबंधों में अब आवाज और खुशबू की भूमिका अहम हो रही है. ना केवल रोमांटिक संबंधों बल्कि दोस्ती और व्यावसायिक संबंधों पर भी इसका असर पड़ रहा है.

जानिए: किस तरह करें देखभाल अपनी फेदर ज्यूलरी की

इस शोध को 30 साल में पूरा किया गया. इसमें आवाज और खुशबू पर पहले किए गए अध्‍ययनों को भी शामिल किया गया. शोध में तर्क दिया गया है कि ना केवल आंखों, बल्कि नाक और कान के द्वारा किसी का इंप्रेशन पड़ता है तो वो ज्‍यादा प्रभावशाली होता है. एक प्रमुख शोधकर्ता ने कहा, ‘इन तीन इंद्रियों के माध्‍यम से अगर किसी के प्रति आकर्षण होता है तो वो लंबे समय के लिए होता है.

Back to top button