केजीएमयू का 15वां दीक्षा समारोह में MBBS की छात्रा सना मोहसिन को हीवेट आकर्षि को मिला चांसलर मेडल

केजीएमयू का 15वां दीक्षा समारोह शुक्रवार को यानी आज मनाया जा रहा है। एमबीबीएस के शीर्ष मेडल बेटियों झोली में गए, वहीं बीडीएस में छात्र ने बाजी मारी है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबने पटेल और विशिष्ट अतिथि चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना ने शिरकत की। एमबीबीएस की छात्रा सना मोहसिन को सबसे प्रतिष्ठित हीवेट मेडल मिला। वहीं, आकर्षि गुप्ता को केजीएमयू चांसलर मेडल से नवाजा गया। वहीं, इस मौके पर पहली बार प्राइमरी के 50 बच्चे शामिल हुए। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने उनके साथ बातचीत की। इस दौरान आइसीएमएस के डीजीएमई डॉ. बलरामभार्गव भी मौजूद रहे। 
कुल 44 मेधावियों को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के हाथ मेडल मिलेगा। यह यूजी, पीजी व सुपर स्पेशियलिटी कोर्सों के टॉपर होंगे। वहीं, शेष को संस्थान के स्थापना दिवस पर मेडल व डिग्री प्रदान की जाएंगी।

एमबीबीएस-बीडीएस टॉपर
- एमबीबीएस की छात्रा सना मोहसिन को सबसे प्रतिष्ठित हीवेट मेडल मिला। इसके अलावा सना को कुल 10 गोल्ड, चार सिलवर, एक ब्राउंस व तीन कैश प्राइस पुरस्कार।
- आकर्षि को 22 मेडल: पांच अवॉर्ड आकर्षि गुप्ता को केजीएमयू चांसलर व यूर्निवसिटी ऑर्नर मेडल मिला। आकर्षि को 16 गोल्ड, चार सिल्वर, दो बुक प्राइज व तीन कैश प्राइज हैं।
- बीडीएस में आशुतोष को गोल्ड: एचडी गुप्ता व डॉ.गोविला गोल्ड मेडल सहित आठ में से चार गोल्ड मेडल पर आशुतोष श्रीवास्तव का कब्जा रहा। वहीं शेष तीन गोल्ड मेडल लड़कियों के हिस्से में आए हैं।
इन मेधावियों को नए मेडल
केजीएमयू में तीन नए मेडल प्रदान किए जाएंगे। पहली बार डॉ. विनीता दास गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। यह पीजी के टॉपर्स को मिलेगा। इस पर पैथोलॉजी विभाग की डॉ. शालिनी ने कब्जा जमाया। वहीं पहली बार साइकेट्रिक एलुमिनाइ गोल्ड मेडल पीजी छात्र को मिलेगा। नेत्र रोग विभाग में पीजी के मेधावी डॉ. स्वाति प्रियदर्शी को डॉ. गिरीश चंद्रा फाउंडेशन गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।

पहली बार शामिल स्कूली बच्चे
संस्थान के दीक्षा समारोह में पहली बार रिटायर डॉक्टर को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा। यह गठिया रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एके दास को लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड मिलेगा। साथ ही डॉ. केबी भाटिया गोल्ड मेडल मिलेगा। साथ ही प्राइमरी के 50 बच्चे शामिल होंगे। इनके अगली पंक्ति में बैठने की व्यवस्था होगी। इसका मकसद बच्चों को पढ़ाई के लिए प्रेरित करना है। यह निर्देश राजभवन ने जारी किया है।

इन्हें भी मिलेगा मेडल
डॉ. सौरभ गुप्ता, डॉ. सगारिका महापात्रा, डॉ. समीर एम हलागिरि, डॉ. समर्थ अग्रवाल, डॉ. सौरव प्रधान, डॉ. परमिंदर सिंह, डॉ. ज्योति, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. विकास, डॉ. प्रतिभा सिंह, डॉ. शशांक कुमार, चंद्रमौली मिश्र, डॉ. सुगंधी शर्मा, डॉ. शिखा आनंद, डॉ. खुशबू पांडेय, डॉ. रोहिन के सैनी, डॉ. उमेश चंद्र त्रिपाठी, डॉ. आकाश खंडेलवाल, डॉ. कुंतल कुमार सिन्हा, डॉ. निकिता पांडेय, डॉ. नईम शरीफ एन, डॉ. चंद्र शेखर पांडेय, डॉ. वाई किरण, डॉ. अभिलाषा सिन्हा, डॉ. तान्या दीक्षित, डॉ. बपी बरमन, डॉ. जयदेव एस, डॉ. कृष्ण कुमार 9ञचौबे, डॉ. नुपुर श्रीवास्तव, डॉ. स्वाति प्रियदर्शिनी, डॉ. अनामिका दास, डॉ. आफताब अहमद अंसारी, डॉ. निशांत कुमार जायसवाल, डॉ. शेफाली गोयल, अंशु को सम्मानित किया जाएगा।





