केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, इतने कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम…

देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी में 1.50 की कटौती की है जिसके पेट्रोल और डीजल के दामों में 2.50 रुपए की कमी आएगी।

मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार तेल के दामों को लेकर वित्त सचिव से पेट्रोलियम सचिव ने मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि सरकार आम आदमी को इस मामले में राहत दे सकती है।

इसे लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को कहा कि बाहरी दबावों के कारण देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। वैश्विक बाजार में कच्चा तेल भी महंगा हुआ है और इसके कारण देश में तेल के दाम रिकॉर्ड ऊपर चढ़े हैं।

उन्होंने आगे कहा कि आज हमने पेट्रोलियम मंत्रालय और वित्त मंत्रालय ने

बड़ी खबर: ICICI बैंक की CEO चंदा कोचर ने दिया इस्तीफा, बोर्ड से भी आउट

रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पेट्रोलियम सचिव ने वित्तमंत्री अरुण जेटली और वित्त सचिव से मुलाकात कर पेट्रोल दामों की बढ़ी हुई कीमतों में राहत देने के उपायों पर चर्चा की। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि वित्तमंत्री एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान कर सकते हैं।

बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद PM नरेंद्र मोदी, वित्तमंत्री और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के बीच जनता को राहत देने के उपायों पर चर्चा हुई थी। बता दें कि गुरुवार को दिल्ली में पेट्रोल जहां 84 रुपए प्रति लीचर तक पहुंच गया था वहीं मुंबई में डीजल के दाम 80 रुपए लीटर हैं।

Back to top button