केंद्रीय मंत्री ने गंगा की स्वच्छता को लेकर बोली ये बात

नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नरेंद्र मोदी को 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनाने की ठान लें। भाजपा के अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मार्च 2020 तक गंगा शत प्रतिशत स्वच्छ होगी।
ये भी पढ़ें :-संतों  ने मंदिर को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना
वर्तमान में इसके लिए 26,000 करोड़ की परियोजना चल रही है। गंगा को स्वच्छ बनाने की कवायद शुरू हो गई है। इस साल मार्च तक 30-40 फीसद और अगले साल मार्च तक गंगा 100 फीसदी साफ हो जाएगी।’गंगा साफ होनी शुरू हो गई है। अगले साल मार्च तक गंगा शत-प्रतिशत साफ हो जाएगी।
ये भी पढ़ें :-रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने विपक्ष पर साधा निशाना, बोली ये बात
जानकारी के मुताबिक गंगा की सफाई के लिए किए गए कार्य का रिकार्ड वह जिलावार, राज्यवार और परियोजनावार दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि ना सिर्फ गंगा बल्कि हम इसकी 40 सहायक नदियों की भी सफाई करने पर काम कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें :-बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बसपा सुप्रीमो को लेकर दिया विवादित बयान 
उन्होंने कहा कि यमुना की सफाई के लिए 800 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट जारी हैं’।स्वच्छ गंगा का हमारा सपना साकार होगा। इसे सुशासन कहा जाता है।

Back to top button