कृष्णा श्रॉफ की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो रही वायरल

जुबिली न्यूज़ डेस्क
सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ अपने रिलेशनशिप को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। इस बीच एक बार फिर कृष्णा ने अपने बॉयफ्रेंड संग हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। दोनों की ये हॉट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
वायरल हो रही इन तस्वीरों को कृष्णा श्रॉफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीरों में कृष्णा और एबन एक साथ रोमांटिक पोज़ देते नजर आ रहे हैं। कृष्णा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए हार्ट एमोजी भी लगाई है।
View this post on Instagram
A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on Jun 5, 2020 at 4:12am PDT
हालांकि ऐसे पहली बार नहीं है जब दोनों की रोमांटिक तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इससे पहले भी दोनों की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया वायरल कर चुकी है। कुछ समय पहले दोनों की किस करते हुए फोटो वायरल हुई थी। दोनों का रिश्ता काफी स्ट्रॉन्ग हैं। इतना ही नहीं दोनों के रिश्ते को घरवालों की मंजूरी भी मिली हुई है।
View this post on Instagram
STAY HOME.
A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on May 2, 2020 at 2:40am PDT
बताया जा रहा है कि कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान कृष्णा और एबन को साथ में देखा गया था। दोनों एक ही घर में रह रहे हैं। कृष्णा के साथ उनका परिवार भी था। दोनों की शादी के भी खूब चर्चे होते रहते हैं।
बता दें कि मई में कृष्णा श्रॉफ और एबन ने हाल ही में मई में अपने रिश्ते को एक साल पूरे किये है। ऐसे में दोनों ने इंस्टाग्राम लाइव के जरिए इसे सेलिब्रेट किया था और फैन्स से बातचीत की थी। एबन ने लाइव में कहा था- ये एक तरह से हमारी पहली एनिवर्सरी है। हम इसे आपके साथ मनाना चाहते थे।
View this post on Instagram
A post shared by Krishna Shroff (@kishushroff) on May 1, 2020 at 5:40am PDT
उनके इस लाइव सेशन में फैंस ने कई सवाल भी पूंछे। जिसमें एक फैंस ने उनसे पूछा था कि क्या एबन और कृष्णा श्रॉफ की शादी को चुकी है। तब एबन ने कहा था कि वे शादी के बारे में सोच रहे हैं। अभी ऐसा कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा- अगर हमारी शादी हो गई होती तो हमने रिंग पहनी हुई होती।
बता दें कि दोनों की मुलाकात दोस्तों के जरिए हुई थी। बाद में दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई। कृष्णा और एबन को एक जैसी चीजें पसंद हैं और फिटनेस से दोनों प्यार करते हैं।





