कूड़े के ढेर में मिला इस खिलाड़ी का मैन अॉफ द मैच पुरस्कार, मचा बवाल…

भारत और वेस्टइंडीज के बीच इस समय टी-20 सीरीज खेली जा रही है। हाल ही में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच तिरुवनंतपुरम में खेला गया। जहां भारत ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से मात देकर पांच मैचों की वनडे सीरीज पर 3-1 से कब्जा जमा लिया। मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले रविंद्र जड़ेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। जडेजा ने अपनी फिरकी के सहारे 9.5 ओवरों में एक मेडन के साथ 34 रन देकर 4 विकेट निकाले। मैच के बाद मैदान के बाहर एक एेसी चीज मिली जिससे देखकर हर कोई हैरान हो गया। 

दरअसल भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवा मैच खत्म होने के बाद अगले दिन सफाई का काम चल रहा था। इस दौरान भारतीय खिलाड़ी रविंद्र जड़ेजा को मैन ऑफ द मैच के तौर पर दिया एक लाख रुपये चैक का प्रतिरूप मिला। ये पुरस्कार एक एनजीओ को कचरा डंप में मिला। ये तस्कीर ट्विटर पर वायरल हो रही है। जिसमें बीसीसीआई को एेसी चीजें खत्म करने की नसीहत दी जा रही है, जिससे कि कचरा फैलता है। एेसी चीजों से स्वच्छ भारत अभियान को भी धक्का पहुंचता है।  

Back to top button