कुलदीप सेंगर प्रकरण: पीड़िता के चाचा ने ‘विवेक तिवारी हत्याकांड’ का जिक्र कर BJP को सुनाई खरी खोटी

भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर प्रकरण में पीड़िता की मां ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर बेटी से दुष्कर्म और पति की हत्या की घटना के पांच महीने बाद भी सरकार की ओर से आर्थिक सहायता न मिलने की शिकायत की है। वहीं पीड़िता के चाचा ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर भाजपा को अमीरों की पार्टी बताया है। कहा है कि लखनऊ के विवेक तिवारी प्रकरण में दी गई सरकारी मदद ने यह साबित कर दिया है। भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने वाली किशोरी की मां के भेजे गए पत्र के मुताबिक घटना के पांच महीने बाद भी उसे सरकार की तरफ से कोई मदद नहीं मिली। आरोप है कि आरोपी भाजपा विधायक होने के कारण उसके व उसके परिवार के साथ दोहरा बर्ताव किया जा रहा है।






