कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर गश्त लगाते हुए भारतीय सेना का एक जवान खाई में फिसल जाने से हुआ शहीद

कश्मीर के जिला कुपवाड़ा में नियंत्रण रेखा पर गश्त लगाते हुए भारतीय सेना का एक जवान खाई में फिसल जाने से शहीद हो गया। यह हादसा रविवार देर रात की है। जवान के पार्थिव शरीर को खाई से निकाल लिया गया है। उसकी पहचान 29 वर्षीय नायक पीरा राम निवासी राजस्थान के तौर पर हुई है। शहीद के साथियों व रेजिमेंट के वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर उसके पार्थिव शरीर को उसके पैतृक गांव भेज दिया है।

सैन्य सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिला कुपवाड़ा नियंत्रण रेखा पर भारी बर्फबारी हुई है। माइन्स तापमान में भी भारतीय जवान सीमा की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए दिन-रात चौकसी बनाए हुए हैं। अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हुए जब नायक पीरा राम नियंत्रण रेखा पर गश्त लगा रहे थे तो बर्फ में अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरी खाई में जा गिरे। उनके साथियों ने बचाव कार्य चलाया परंतु खाई गहरी होने व अंधेरे के कारण उनका पता नहीं चल पाया। सुबह तड़के जवान का पार्थिव शरीर खाई से बाहर निकाला गया।

सैन्य अधिकारियों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की और उसके बाद विशेष विमान से उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया।

हिमस्खलन को लेकर चेतावनी

कश्मीर के जिला कुपवाड़ा, गांदरबल, बारामुला में अगले चौबीस घंटों के दौरान भारी बर्फबारी के साथ हिमस्खलन होने की चेतावनी दी गई है। इस चेतावनी के बाद सेना ने जवानों को सतर्क रहने को कहा है। जवानों ने नियंत्रण रेख से सटे सैन्य कैंपों व आम लोगों की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए प्रबंध करना शुरू कर दिए हैं। सदन रहे कि मौसम में बदलाव के साथ घाटी में हुई पहली बार्फबारी के दौरान कश्मीर में चार जवानों, दो पोटर शहीद हो गए थे। इसके अलावा मौसम विभाग ने पुराने शहर में भी बर्फबारी होने की संभावना जताई है। जहां तक जम्मू के मैदानी इलाकों की बात है तो वहां भी हल्की बारिश हो सकती है।

Back to top button