कुछ ही देर में पीएम मोदी भाजपा जनसभा कार्यकर्ताओं को दगे…

झारखंड पुकारा, भाजपा दोबारा… झारखंड की सत्‍ता में बीजेपी की फिर से वापसी के लिए चुनावी रण में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा के लिए चुनावी शंखनाद कर रहे हैं। अब से कुछ देर बाद वे पलामू के चियांकी हवाई अड्डा मैदान में अपनी चुनावी जनसभा के जरिये वोटरों से मुखातिब होंगे।

पीएम मोदी की इस मेगा इंट्री से भाजपा ने खासी उम्‍मीदें बांध रखी है। मोदी भाजपा उम्‍मीदवारों को विजयी मंत्र देंगे। पीएम की आज ही दूसरी सभा दोपहर एक बजे से गुमला में तय है। चियांकी हवाई अड्डा मैदान, डाल्टनगंज में बड़ी संख्या में आमजन पीएम मोदी को सुनने पहुंचे हैं।

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इन जनसभाओं से अपने पक्ष में माहौल बनाने की तैयारी है। पीएम अपने इस रैली में वोटरों से भाजपा के पक्ष में मतदान की अपील करेंगे साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जान फूंकेंगे। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा कि डालटनगंज और गुमला में दो चुनावी रैलियाें को संबोधित करूंगा। महान झारखंड की महान जनता से मिलने को लेकर उत्‍साहित हूं।

12:25 PM : मुख्‍यमंत्री रघुवर दास सभा को संबोधित कर रहे हैं। सीएम ने कहा कि एक रुपये में महिलाओं को रजिस्‍ट्री की सुविधा देकर हमने उन्‍हें सम्‍मान दिया है। हमने मंडल डैम शुरू किया है। पलामू में मेडिकल कॉलेज खोलकर डबल इंजन की सरकार ने विकास के नारे को बुलंद किया है।  

12:10 PM : प्रधानमंत्री के सभास्‍थल पर पहुंचने के लिए बड़ी संख्‍या में लोग चियांकी पहुंचे हैं। हवाई अड्डा मैदान में जितने लोग कार्यक्रम स्‍थल पर बैठे हैं, उससे कहीं अधिक बाहर खड़े होकर अपने पीएम का इंतजार कर रहे हें। हर तरफ जोश-जूनून का माहौल दिख रहा है।

12:00 PM : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चियांकी हवाई अड्डा मैदान की चुनावी जनसभा में हजारों लोग पहुंचे हैं। महिलाएं अपने पीएम को सुनने को लेकर उत्‍साहित हैं। महिलाएं मोदी-मोदी के नारे लगा रही हैं। पीएम मोदी अब से कुछ देर में यहां पहुंचने वाले हैं। सभा में झारखंड के नेताओं का संबोधन हो रहा है।

11:55 AM : प्रधानमंत्री के सभास्थल की ओर जाने को लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। जगह-जगह पुलिस  तैनात है। सभा में पहुंचने वालों में महिलाओं की संख्या काफी अधिक है। सभा में सांसद -विधायक जनता को संबोधित कर रहे हैं।

11:45 AM : मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने पीएम मोदी की सभा में पहुंच गए हैं। उन्‍होंने ट्विटर पर अपने संदेश में लिखा- भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन। झारखण्ड का जन-जन विकास करने वाली भारतीय जनता पार्टी के साथ है। झारखण्ड का जन-जन मोदी जी के साथ है।

Back to top button