कुछ ऐसे अपने भांजे और भतीजों के साथ समय बिता रहे हैं सलमान खान, देखें Videos

‘भारत’ (Bharat) फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों जमकर मस्ती कर रहे हैं। सलमान खान के लिए इस फिल्म का हिट होना इसलिए भी ज्यादा जरूरी था क्योंकि ‘रेस 3’ (Race 3) फिल्म की वजह से वह यूजर्स के निशाने पर आ गए थे। ऐसे में ‘भारत’ के हिट होते ही सलमान खान कूल मूड में नजर आ रहे हैं। हाल ही में सलमान के कुछ वीडियो आए हैं जिसमें वह भांजे और भतीजों के साथ समय बिताते हुए नजर आ रहे हैं।

सलमान को वैसे तो अक्सर अर्पिता के बेटे अहान के साथ मस्ती करते दिखाई देते हैं लेकिन इस बार वह सोहेल और बहन अलवीरा के बच्चों के साथ मस्ती करते हुए दिखे। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में सलमान अरहान, अयान और निर्वान के साथ गेम खेल रहे हैं।

वहीं कुछ वीडियो में सलमान भांजे और भतीजों गेम खेलते हुए उत्साहित करते हुए नजर आए। इन वीडियो को देखने के बाद इतना तो कहा जा सकता है कि सलमान की भांजे और भतीजों के साथ बांडिंग बहुत अच्छी है।

इससे पहले सलमान खान ने रिवर्स डाइव करते हुए नजर आए थे। सलमान खान ने इस वीडियो को ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस’ के दिन शेयर किया था। सलमान खान के फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया। यहां तक कि सलमान खान की तारीफ भी की।

फिल्मों की की बात करें तो सलमान खान की ‘भारत’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और तब्बू हैं। इस फिल्म के बाद सलमान खान ‘दबंग 3’ में नजर आएंगे। इसमें सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी।