कुछ इस हालत में मिले महिला और पुरूष कांस्टेबल, मामला जानकर सभी हो गए हैरान…

राजधानी पटना से इस वक्त एक बड़ी खबर आ रही है, जहां बीएमपी 1 में पुरुष और महिला कांस्टेबल ने एक दूसरे को गोली मार दी है। घायल अवस्था में दोनों कांस्टेबलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

दोनों कांस्टेलबलों की पहचान अमर सुब्बा और वर्षा टिग्गा के रूप में हुई है। पटना के एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है।
बीएमपी में गोली चलने के बाद पगली घंटी बजी तब जाकर अन्य जवानों की इसकी सूचना मिली। मौके पर आला अधिकारियों के अलावा एफएसएल की टीम पहुंची गई है। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि दोनों कांस्टेबलों ने एक दूसरे पर गोली क्यूं चलाई। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।





