कुछ इस तरह कॉस्टर आयल का इस्तेमाल करें नाखुनों के लिए, है सबसे बेस्ट

कभी कभी लगातार पानी के इस्तेमाल से नाखुनो में फंगस की समस्या हो जाती है.नाख़ून जिन्हे ब्यूटी का भी खास हिस्सा माना जाता है. अगर वही इन्फेक्शन का शिकार हो जाये तो ब्यूटी में कुछ कमी सी रह जाती है.पर हम आपको बता दे की कास्टर आयल के इस्तेमाल से आप ना सिर्फ अपने नाखुनो का फंगस इन्फेक्शन दूर कर सकते है बल्कि नाखुनो से जुडी अन्य समस्याओ का भी समाधान कर सकते है.

कुछ इस तरह कॉस्टर आयल का इस्तेमाल करें नाखुनों के लिए, है सबसे बेस्ट

कास्टर आयल के इस्तेमाल से नाखुनो पर मौजूद डैड स्किन को दूर किया जा सकता है.इसके अलावा  कैस्टर ऑयल से नाखूनों की मसाज करने से नाखुनो में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो जाता है.कॉस्टर आयल से नाखुनो की मालिश करने से नाखुनो की सिकुडन खत्म हो जाती है और नाखुनो की लालिमा बनी रहती है. 

इसे नाखुनो पर इस्तेमाल करने के लिए रोज रात को सोते वक़्त थोड़े से कैस्टर ऑयल से नाखूनों की मसाज करें. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि मालिश सिर्फ 5-7 मिनट के लिए ही करें. कॉस्टर आयल से नाखुनो की मालिश करने से नाखूनों की फंगस, पीलापन,डेड स्किन दूर हो जाएगी और साथ ही इससे नाखुनो की चमक भी वापस आ जाती है.

Back to top button