कुछ इस तरह कुकर में बनाये ऑरेंज केक

केक खाना तो सभी को बहुत पंसद होता है. खासकर बच्चों की तो यह पंसदीदा डिश है. आज हम आपको ऑरेन्ज केक बनाना सिखाएंगे. इसे आप आसानी से कुकर में भी बना सकते हैं. इस केक को आपके बच्चे बड़े शौक से खाएंगे.

कुछ इस तरह कुकर में बनाये ऑरेंज केक

आइये जानते है कुकर में केक बनाने की रेसिपी 
 
सामग्री 

1 कप मैदा,3/4 चीनी पाऊडर,2 अंडे,1 छोटा चम्चम वनीला एसेंस,1 छोटा चम्मच तेल,1-1/2 बेकिंग पाऊडर,1 कप ऑरेन्ज पल्प ( छिलका ना हो)

विधि

1-सबसे पहले एक कोटरे में अंडा डाल लें. उसके बाद इसमें वनीला एसेंस मिलाकर इसे अच्छे से मिला लें.

2-अब चीनी पाऊडर, मैदा और बेकिंग पाऊडर डाल कर मिश्रण को अच्छे से ग्राइंड कर लें.

3-एक गोल टीन का कटोरा लें उसमें सबसे पहले थोड़ा तेल लगा लें फिर थोड़ा मैदा छिड़क दें. अब सारा मिक्षण टीन के कटोरे में डाल दें.

4-कुकर के अंदर कटोरा रख दें. पहले 2 मिनट गैस तेज रखे फिर उसके बाद गैस धीरे कर 25 मिनट कैक को पकने दें. (ध्यान रहे कि केक बनाते समय कुकर की सिटी का इस्तेमाल आप ना करें)

5-25 मिनट बाद गैस बंद कर दें और उसे 10 मिनट के लिए कुकर की भाप में केक को पकने दें.

6-कुकर से केक को निकाल लें. आपका केक तैयार है. 

7-आप चाहे तो केक को क्रीम या फिर किसी और चीज से भी सजा सकती है.

Back to top button