कुंभ मेला पहुंचे अखिलेश यादव, साधु-संतों से की मुलाकात

प्रयागराज। तीर्थराज प्रयाग में चल रहे भव्य कुम्भ की दिव्यता देखने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज कुम्भ मेले में आए हैं। प्रयाग की धरती पर आते ही पूर्व सीएम ने निरंजनी अखाड़ा में आनंद गिरी से मुलाकात की। इसके बाद उन्होने प्रसाद भी ग्रहण किया व साधु-संतों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कुम्भ और संगम तभी सफल होगा, जब युवाओं को नौकरी और किसान सुखी रहेंगे।
ये भी पढ़े :-बैंक ऑफ बड़ौदा में लगी भीषण आग, हुआ लाखों का नुकसान
बता दें, कि इससे पहले कुंभ मेले में 3200 प्रवासी भारतीय यहां घूमने के लिए आए थे। इनके साथ ही मॉरीशस के पीएम अपनी पत्नी के साथ कुंभ का दिव्य दर्शन किया था।
अखिलेश ने योगी सरकार से अपील किया कि अक्षयवट किला और सरस्वती कूप को कुंभ में दान किया जाए। उन्होंने किसानों की समस्या उठाते ही कहा कि किसानों की फसल आवारा पशु खा रहे थे। उसे नियंत्रित करें।
ये भी पढ़े :-‘चॉकलेटी चेहरे’ वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए कही ये बात
अखिलेश यादव ने कहा कि राजा हर्षवर्धन ने कुंभ मेले में अपना सब कुछ दान कर दिया था, ऐसे ही योगी सरकार को चाहिए कि जो अकबर का किला है उसे इस कुंभ में दान कर, जनता के लिए खोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर सेना को रखने में दिक्कत है तो हमारे पास चंबल क्षेत्र में बहुत जमीन है, जहां सेना को रखा जा सकता है, ये जमीन मैं मुफ्त में देने को तैयार हूं।





