किस्मत चमका सकते हैं रावण संहिता के ये 3 उपाय, जरूर आजमाकर…

रावण एक असुर था, लेकिन इसी के साथ वह विद्वान और प्रखंड ज्ञानी भी था। रावण को सभी शास्त्रों का ज्ञान था। अपने ज्योतिष और तंत्र ज्ञान के लिए रावण ने रावण संहिता की रचना की थी। इस रावण संहिता में ऐसे कई ज्योतिषीय उपायों का उल्लेख मिलता हैं, जिनकी मदद से आप अपनी किस्मत चमका सकते हैं। इसलिए आज हम आपको रावण संहिता के कुछ ज्योतिषीय उपाय बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है इनके बारे में। किस्मत चमका सकते हैं रावण संहिता के ये 3 उपाय, जरूर आजमाकर...

* धन प्राप्ति के लिए उपाय 

किसी भी शुभ मुहूर्त में या किसी शुभ दिन सुबह जल्दी उठें। इसके बाद नित्यकर्मों से निवृत्त होकर किसी पवित्र नदी या जलाशय के किनारे जाएं। किसी शांत एवं एकांत स्थान पर वट वृक्ष के नीचे चमड़े का आसन बिछाएं। आसन पर बैठकर धन प्राप्ति मंत्र का जप करें।

धन प्राप्ति का मंत्र: ऊँ ह्रीं श्रीं क्लीं नम: ध्व: ध्व: स्वाहा।
इस मंत्र का जप आपको 21 दिनों तक करना चाहिए। मंत्र जप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। 21 दिनों में अधिक से अधिक संख्या में मंत्र जप करें। जैसे ही यह मंत्र सिद्ध हो जाएगा आपके लिए धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

* कुबेर की कृपा का उपाय 

उपाय के अनुसार आपको यहां दिए जा रहे मंत्र का जप तीन माह तक करना है। प्रतिदिन मंत्र का जप केवल 108 बार करें।
मंत्र: ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवाणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

मंत्र जप करते समय अपने पास धनलक्ष्मी कौड़ी रखें। जब तीन माह हो जाएं तो यह कौड़ी अपनी तिजोरी में या जहां आप पैसा रखते हैं वहां रखें। इस उपाय से जीवनभर आपको पैसों की कमी नहीं होगी।

Back to top button