किसी भी लड़की की शादी तय होते ही ‘ये लड़का बन जाता है विलेन’, और करता ये काम

ये हैरान कर देने वाला मामला यूपी के फर्रुखाबाद जिले का है। जहां एक लड़का एक परिवार के लिए मुसीबत बन चुका है। जब लड़की की शादी की तारीख तय हो जाती है तभी ये सनकी लड़का विलेन बन जाता है। परिवार इस सनकी लड़के से ऊब चुका है। वो ऐसा क्यों करता है अभी तक इस बात का खुलासा तो नहीं हुआ लेकिन इस बार वो पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है। इसके साथ ही परिवार को उम्मीद है कि इससे छुटकारा मिलेगा। साथ ही सच क्या है इसका भी खुलासा होने की उम्मीद है।किसी भी लड़की की शादी तय होते ही 'ये लड़का बन जाता है विलेन', और करता ये काम

एक गांव निवासी युवती की शादी शाहजहांपुर जनपद के गांव खेड़ा निवासी युवक से तय हुई थी। 21 फरवरी को उसकी बारात आनी थी।

बारात आने से एक सप्ताह पहले पड़ोसी गांव के निवासी अमित पुत्र राजकुमार ने फोन कर उन लोगों को बताया कि उसकी युवती से कोर्ट मैरिज हो चुकी है। इसके बाद वर पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया।

जब उसके घर पर इसकी शिकायत की गई तो पिता राजकुमार, उसके बेटे अमित, सुुमित, अन्नू और बेटी प्रीती ने जान से मारने की धमकी दी। इससे पहले भी युवती की शादी कंपिल थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक युवक से तय हुई थी। तब भी अमित ने शादी तुड़वा दी थी।

दो दिन पहले युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की थी। गुरुवार को पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर अमित को हिरासत में ले लिया है। युवती ने बताया कि 21 फरवरी को बारात आनी थी। पिता तैयारियां कर रहे थे। अचानक से शादी टूटने से उन्हें सदमा लग गया है। इससे वह बीमार हो गए हैं।

Back to top button