किचन में ही मौजूद है खर्राटे की अचूक दवा, सोने से पहले ऐसे करें प्रयोग

अगर आप खर्राटे लेते हैं, तो भले आपको कोई परेशानी न हो मगर आपके आस-पास के लोगों को आपके खर्राटों की आवाज से काफी परेशानी हो सकती है। खर्राटों की आवाज आपको पता नहीं चलती है क्योंकि आप गहरी नींद में होते हैं। अगर आप खर्राटों की समस्या से परेशान हैं, तो घबराएं नहीं। खर्राटों का आसान इलाज आपके किचन में ही मौजूद है। किचन की इन खास चीजों से आपको खर्राटों से आसानी से मिल सकती है मुक्ति।

 

जानें क्यों आते हैं खर्राटे

सोते समय गले को पीछे का हिस्‍सा थोड़ा संकरा हो जाता है। ऐसे में ऑक्सीजन जब संकरी जगह से अंदर जाती है तो आस-पास के टिशु वायब्रेट होते हैं। और इस वायब्रेशन से होने वाली आवाज को ही खर्राटे कहते हैं। रात को सोते समय रोगी इतनी तेज आवाज निकालता है कि उसके पास सोना बिल्कुल मुश्किल हो जाता है।

पिपरमिंट का तेल

खर्राटों का मुख्य कारण नासिका के छिद्रों में आई हुई सूजन है। पुदीने में ऐसे गुण मौजूद होते हैं जो गले और नासाछिद्रों की सूजन को कम करने का काम करते हैं। इससे नाक का रास्ता खुल जाता है और सांस लेना आसान हो जाता है। सोने से पहले पिपरमिंट ऑयल की कुछ बूंदों को पानी में डालकर उससे गरारे कर लें। इस उपाय को कुछ दिन तक करते रहें। फर्क आपके सामने होगा।

ऑलिव ऑयल से करें खर्राटे दूर

ऑलिव ऑयल एक बहुत ही कारगर घरेलू उपाय है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो श्वसन तंत्र की प्रक्रिया को सुचारू बनाए रखने में मदद करते हैं। साथ ही यह दर्द को कम करने में मदद करता है। एक आधा छोटी चम्‍मच ऑलिव ऑयल में सामान मात्रा में शहद मिलाकर, सोने से पहले नियमित रूप से लें। गले में कंपन को कम करने और खर्राटों को रोकने के लिए नियमित रूप से इस उपाय का प्रयोग करें।

छोटी इलायची है फायदेमंद

इलायची सर्दी खांसी की दवा के रूप में काम करती हैं। यानी यह श्वसन नली खोलने का काम करती है। इससे सांस लेने की प्रक्रिया सुगम होती है। रात को सोने से पहले इलायची के कुछ दानों को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पीने से समस्‍या से राहत मिलती है। सोने से पहले इस उपाय को कम से कम 30 मिनट पहले करें।

लहसुन भी खर्राटों का इलाज

लहसुन, नासिका मार्ग में बलगम के निर्माण और श्वसन प्रणाली में सूजन को कम करने में मदद करता है। अगर आप साइनस रुकावट के कारण खर्राटे लेते हैं तो, लहसुन आपको राहत प्रदान करता है। लहसुन में हीलिंग गुण होते है। जो ब्लॉकेज को साफ करने के साथ ही श्वसन-तंत्र को भी बेहतर बनाते है। अच्छी और चैन की नींद के लिए लहसुन का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद है। एक या दो लहसुन की कली को पानी के साथ लें। इस उपाय को सोने से पहले करने से आप खर्राटों से राहत पा चैन की नींद ले सकते हैं।

हल्दी का इस्तेमाल

हल्दी में एंटी-सेप्ट‍िक और एंटी-बायोटिक गुणों के कारण, इसके इस्तेमाल से नाक का रास्‍ता साफ हो जाता है जिससे सांस लेना आसान हो जाता है। रात को सोने से पहले रोजाना हल्‍दी का दूध पीने से खर्राटों की समस्‍या से बचा जा सकता है।

Back to top button