किंजल से शादी के बंधन में बंधे हार्दिक पटेल

सुरेंद्रनगर। गुजरात के पाटिदार अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल की शादी संपन्न हो गई। रविवार यानी हार्दिक पटेल अपनी बचपन की दोस्त किंजल पारिख के साथ परिणय सूत्र के बंधन में बंध गए। उनकी शादी गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले के दिगसागर गांव में स्थित एक मंदिर में रीति-रिवाज के साथ संपन्न हुई। शादी का समारोह बेहद ही साधारण तरीके से आयोजित किया गया।
ये भी पढ़ें :-कुंभ मेला पहुंचे अखिलेश यादव, साधु-संतों से की मुलाकात
आपको बता दें हार्दिक और किंजल ने कुछ समय पहले ही सगाई की थी। किंजल स्नातक कर चुकी हैं और फिलहाल कानून की पढ़ाई कर रही हैं। हार्दिक की उम्र 25 साल है और किंजल उनसे एक या दो साल छोटी हैं। हार्दिक के पिता भरत पटेल के मुताबिक किंजल पटेल पारिख-पटेल समुदाय से हैं।
ये भी पढ़ें :-‘चॉकलेटी चेहरे’ वाले बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने सफाई देते हुए कही ये बात
जानकारी के मुताबिक हार्दिक ने बताया था कि आमतौर पर लड़के ही लड़की से प्रेम का इजहार करते हैं और शादी के लिए प्रपोज करते हैं। लेकिन मेरे मामले में उल्टा हुआ। प्रपोज किंजल ने किया, मैंने तो बस ‘ओके’ किया। मुझे राजनीति आती है, प्यार नहीं।
मेरा स्वभाव थोड़ा शर्मीला है।शादी के बाद हनीमून पर जाने के सवाल पर हार्दिक ने बताया था कि इस बारे में अभी तक कोई योजना नहीं बनी है। उन्होंने कहा, ‘अभी तो लोकसभा के चुनाव आ रहे हैं लेकिन किंजल को वचन दिया है कि मैं उन्हें चुनावों के बाद कहीं घुमाने ले जाऊंगा।’





